बलौदा बाजार
कांग्रेसियों ने गौठान में मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
17-Sep-2021 5:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कसडोल, 17 सितंबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने गोपालपुर गौष्ठान परिसर में 15 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्म दिन सादगी से मनाया। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के तैलचित्र के पूजन किया और जयघोष कर दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर गौ माता के पूजन किया गया। साथ ही कांग्रेसियों नें गौष्ठान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस पर मिठाइयों से कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे