बलौदा बाजार
महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
17-Sep-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कसडोल, 17 सितंबर। बेलादुला पुलिस ने 6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। चौकी प्रभारी बेलादुला द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरुग में एक आदमी अपने घर में शराब बेच रहा है। जिस पर तुरन्त ग्राम दुरुग भेजकर हेमलाल नारंग को 6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2)की कार्यवाही कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे