बलौदा बाजार

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
10-Sep-2021 5:42 PM
 भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 सितंबर। यातायात थाने में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद सिंह को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रमोद सिंह द्वारा चालान के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जाती है। जिला पंचायत सदस्य डॉ. कुशल वर्मा ने बताया कि उनके पास क्षेत्र के कई लोगों ने शिकायत की है कि दो हजार रूपए चालान के नाम पर अवैध रूप से लिए गए एवं  बीस हजार की मांग की गई। इसी तरह रेत परिवहन करने वाली गाडिय़ों से भी अवैध वसूली की जाती है। प्रति ट्रैक्टर एंट्री के नाम पर 3000 और हर हाईवा से 10000 महीने की वसूली की जाती है। जनप्रतिनिधियों से दुव्र्यवहार किया जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रमोद सिंह बड़े पैमाने पर जिले में अवैध वसूली कर अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर प्रमोद सिंह को हटाने की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्यवाही नहीं की गई तो उनके द्वारा संगठन के नेतृत्व में उग ्रधरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा। टेशु लाल धुरंधर, धनंजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जयसवाल, नगर पालिका सभापति शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, सांसद प्रतिनिधित्व मणिकांत मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, आदित्य बाजपेयी, अमन तिवारी, प्रणव अवस्थी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट