बलौदा बाजार

शिक्षा और एकता समाज की सबसे बड़ी ताकत-शकुंतला
03-Sep-2021 8:29 PM
 शिक्षा और एकता समाज की सबसे बड़ी ताकत-शकुंतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कसडोल, 3 सितंबर। संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि जब तक समाज में एकता है तब तक समाज को और समान के व्यक्ति को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। शिक्षा और एकता समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

ग्राम अमेरा में साहू समाज रोहांसी परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितम्बर को हुआ।  रोहांसी परिक्षेत्र निर्वाचित पदाधिकारी  अध्यक्ष सीताराम साहू, उपाध्यक्ष हेतराम साहू, महिला उपाध्यक्ष गीतादेवी साहू एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू उपस्थित रही।

संदीप साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय तेली महासभा एवं अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख आतिथ्य एवं अर्जुन हिरवानी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बलोदा बाजार,ओम प्रकाश साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, प्यारे लाल साहू युवा प्रकोष्ठ संभाग रायपुर साहू संघ छत्तीसगढ़, रोहित साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पलारी,थानुराम साहू अध्यक्ष छात्रावास समिति बलोदा बाजार, लखेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत अमेंरा उपस्थित रहे।

रोहांसी परिक्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य ग्रामीण पदाधिकारियों को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक पद की दायित्वों के निर्वहन एवं सामाजिक हित में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की लोक गायिका कु.आरू साहू रही। समाज की गौरव, स्वर कोकिला आरू साहू ने अपनी गायकी से एवं मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि शकुन्तला साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं  कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साहू समाज में जिला पदाधिकारी के रूप में ही की, जहां से जिला पंचायत सदस्य फिर विधायक और आज संसदीय सचिव के रूप में सेवा देने का सौभाग्य आप सभी के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ। उन्होंने सामाजिकजनों से कुरीतियों को दूर करने निवेदन किया।

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने नवनिर्वाचित सभी पदधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने कहा। उन्होंने कहा कि हमें समाज को संस्कारवान बनाना है, तो सबसे पहले अपने घर को संस्कारित करना होगा तभी हम समाज को एक नई दिशा दे पाएंगे साथ ही पूरे समाज को नशा मुक्त बनाने आह्वान किया।

संदीप साहू ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि साहू समाज को संगठित होकर काम करना होगा तभी हम आगे आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे पाएंगे।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष धनंजय साहू ने भी समाजिक जनों को संबोधित कर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्धशाली समाज के निर्माण के लिए हम सब को आगे आना होगा। अंत मे सभी अतिथियों का रोहांसी परिक्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, साल व श्रीफल भेंटकर सम्माननित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्रांत साह.,भारती मोनू साहू ., यशवंत साहू अधिकारी कर्मचारी संयोजक, भारत साहू युवा प्रकोष्ठ, कमलेश साहू, मनीष साहू , नंदकुमार साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष समोदा,वीरेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पलारी, मिथिलेश मुकेश साहू महिला उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पलारी, मनहरण साहू अध्यक्ष भवानीपुर परीक्षेत्र एवं उनके सभी पदाधिकारी गण, गणपत साहू अध्यक्ष दतान परिक्षेत्र एवं सभी पदाधिकारीगण, प्रेम लाल साहू उपाध्यक्ष, मुरारी साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ, गोपी साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज एवं पदाधिकारीगण, सेवती साहू, दीपक साहू, खिलेश्वरी साहू, भूपेंद्र साहू , भारती साहू प्रद्युमन तामेश्वर सरपंच, लेख राम साहू संरक्षक तहसील पलारी, दीनदयाल साहू, पुनीत राम साहू, बुधराम साहू, सुनील साहू विधायक प्रतिनिधि, कृपाराम साहू, प्रेम नारायण साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज बलौदा बाजार एवं पदाधिकारीगण, खिलावन साहू अध्यक्ष लाहोद परीक्षेत्र एवं पदाधिकारी गण, परेटन लाल साहू, लखन लाल साहू अध्यक्ष सुहेला परीक्षेत्र एवं पदाधिकारीगण, अशोक साहू अध्यक्ष अहिल्दा परिक्षेत्र एवं पदाधिकारी गण, मस्तूरी तहसील साहू संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, माखन , माधव , परसराम शिवदयाल जीवन लाल देवेंद्र साहू भोलाराम, अमृत , डोमार, उल्लेख, चित्रांगद, अर्जुन, नंदेश्वर शिवनारायण, अलख राम भरत, दशरथ, धनसाय, मोहन, भगवती, लोकनाथ, खदेव अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज अमेरा, गणेश राम साहू, बृजमोहन साहू, जगदीश, हेमंत साहू, मानसिंह, प्रदीप, रामलाल, सुखदेव , दिव्या , अंजू ,विद्या , शारदा, सावित्री, रमौतीन एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट