बलौदा बाजार

सर्पदंश, त्वरित इलाज से बची जान
01-Sep-2021 8:15 PM
  सर्पदंश, त्वरित इलाज से बची जान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कसडोल, 1 सितंबर। बिलाईगढ़ विकास खण्ड के ग्राम कोदोपाली में एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती करने से जान बचाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्री में महिला मूंग तोडऩे गई थी। जिसे जहरीला सर्प नें डस लिया ।जिसे ग्रामीणों की मदद से घर वाले तुरन्त नजदीक के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की गहन चिकित्सा के पश्चात बचा लिया गया है। महिला पूरी तरह होश में आ गई है।

डॉ.प्रकाश कुर्रे का कहना है कि महिला पूरी तरह होश में आ चुकी है और वह खतरे से बाहर है। डॉ. कुर्रे का कहना है कि महिला को तत्काल भर्ती करनें से जान बचाने में सफलता मिली है। लोग सर्प बिच्छू काटने के बाद झाड़ फूंक बैगा के चक्कर में वक्त बिगाड़ देता है। मरीज या तो मृत हालत में पहुंचता है अथवा शरीर में जहर फैल गया होता है। यदि त्वरित भर्ती किया जाय तो जान बच सकता है।

डॉक्टर कुर्रे ने कहा है कि अभी तक ठीक समय पर पहुंचने वाले ऐसे कोई भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि ऐसी घटना होने पर तुरन्त बिना वक्त बर्बाद किए अस्पताल पहुंचाएं। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिसे पूर्ण स्वस्थ होनें के बाद जल्द ही छुट्टी दे दिया जावेगा।


अन्य पोस्ट