बलौदा बाजार

महिलाओं ने मनाया हलषष्ठी का त्यौहार
29-Aug-2021 7:50 PM
महिलाओं ने मनाया हलषष्ठी का त्यौहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 29 अगस्त।
छत्तीसगढ़ के त्यौहारों में से एक त्यौहार हलषष्ठी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वार्डों में महिलाओं ने सगरी कुंड बनाकर परंपरा अनुसार पसहर चावल, महुआ का दोना पत्तल, भैस का दूध, नारियल, पुष्प लेकर पूजा अर्चना करते हुए अपने बच्चो के प्रति खुशहाली एवं दीर्घायु की कामना लिये हुए व्रत रखी। 
आज दिन भर नगर व क्षेत्र में हलषष्ठी पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। विदित हो कि उक्त पर्व संतान के दीर्घायु के लिए माताएं रखती है। 

उपवास कर अपने संतान के कुशल कामना के लिए व्रतकर पसहर चावल का फलाहार करती है। वहीं नगर में अनेक स्थानों पर सन्तान की लम्बी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने व्रत रख कमर छठ पूजा की झरबेरी पलाश गूलर की शाखा बांधकर कमरछठ माता की पुजा सामुहिक रूप से की गई पूजा के दौरान कथा श्रवण किया गया।
 


अन्य पोस्ट