बलौदा बाजार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की बैठक सम्पन्न, बूथ सेक्टर तथा जोन पर हुई चर्चा
29-Aug-2021 5:47 PM
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की बैठक सम्पन्न,  बूथ सेक्टर तथा जोन पर हुई चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 29 अगस्त।
बिलाईगढ़ विधानसभा विकासखण्ड कसडोल के ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोनाखान का बैठक सम्पन्न हो गई, जिसमें बूथ सेक्टर जोन की जानकारी पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामों की समस्याएं भी सुनी गई, जिसमें निदान हेतु ऊपर जानकारी देने का फैसला लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के मुखिया हितेन्द्र ठाकुर, बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्र देव राय की मार्गदर्शन में सोनाखान ब्लॉक प्रभारी अशोक यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बैठक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के संबंध में चर्चा, बूथ सेक्टर जोन के संबंध में चर्चा, क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में चर्चा, संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। 
यहां मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सुशील पटेल, नलकुमार पटेल, जान मोहम्मद खान, उपाध्यक्ष संजय गोयल, संतराम बरिह, गीता पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत टूंडरा, दिनेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टूंडरा, सतीश साहू नगर टूंडरा, वीरेंद्र साहू उपाध्यक्ष टुंड्रा, बाबूलाल प्रजापति सरपंच, ग्राम पंचायत थरगांव, झुमुकलाल बांधे, सरपंच ग्राम पंचायत राजादेवरी, नैन सिंह नेताम सरपंच ग्राम पंचायत छतवन, सुरेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत रीकोकला, रेशम लाल मैत्री सरपंच बरपानी, कांतिलाल सागर,सरपंच भुसडीपाली, सरपंच प्रतिनिधि सोनाखान , प्रवीण साहू उपसरपंच रवान, मोती साहू सरपंच बरेली, श्याम लाल साहू सरपंच मोहतरा, गोस्वामी खुटे उपसरपंच मटिया जितेंद्र पटेल सरपंच प्रतिनिधि कुरमआझर, भूपेंद्र नायक, गनपत पटेल, नंदकुमार डडसेना, चंदर सिंह दीवान, लोरिक यादव, तिलक यादव, गोप पटेल, नारद पटेल, हेमलाल, आशिफ खान, नंद कुमार पटेल उपसरपंच राजादेवरी, राजेन्द्र लाल सरपंच सुकली, दीपक बांधे, अभिषेक अवस्थी, डॉक्टर पुरी राम जयसवाल, गोकुल बर्मन, सत्तार खान, महेत्तर दास मानिकपुरी, छोटेलाल मानिकपुरी, शालिक राम पटेल, विजय बरिहा, संतोष पटेल, लेस पटेल, खगेश्वर नायक, लक्ष्मी लाल, लखन बरिहा, रामेश्वर चौहान, कुल मणि प्रधान,किशोर साहू,साबित राम चौधरी, संजय सुमन चौहान , राम सिंह बरिहा, प्रवीण कुमार , दुर्योधन लोहार, राय सिग, पवन बरीहा,अमृत लाल पटेल शिव प्रसाद चौहान,अहमद अली खान, जब्बार खान, दाऊ लाल साहू, नरेश कुमार चौधरी, गोवर्धन यादव, ननकू राम बरिहा छतालडबरा, कौहबहारा, रवान, मुरुमहीह से इंद्रजीत पटेल, गया राम पटेल, हीराउ राम ठाकुर, राजेंद्र कुमार, प्रवीण साहू चेतराम, सेतराम, रामकुमार नायक, लखन लाल बरिहा, टिकेश्वर प्रसाद, रेखराम यादव, राजकुमार साहू एवं मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता,किसान व आमजन उपस्थित हुए। 
 


अन्य पोस्ट