बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 अगस्त। विधानसभा कसडोल के जिला पंचायत सदस्य सभापति नवीन मिश्रा नेसैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण की।
उनके साथ उनके समर्थक शिनोदा सरपंच सपना मांझी व मोह तरह का सरपंच रामपाल सेवार्थ गणेश साहू, लोकनाथ पटेल, राजू कैवत्य, शिव साहू, केशव साहू, शिवराम विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार वर्मा, बिहारी जयसवाल, नीलकंठ साहू, संपत, देव प्रसाद, राधे साहू, शिव वर्मा भी भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े ने नवीन मिश्रा के भाजपा प्रवेश करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिश्रा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी एवं भाजपा एक परिवार है मिलजुल कर साथ कार्य करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, भाजपा जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, सह प्रभारी अशोक पांडे, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, नगर पालिका पालिका परिषद सभापति मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, अदिति बाघमार, डॉक्टर कुशल वर्मा, डोमन वर्मा, राजकुमार जयसवाल आदि ने उपस्थित थे।