बलौदा बाजार

संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2021 6:43 PM
संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

बलौदाबाजार,16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर सुबह 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने झंडा फहराया, साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस मौके सँयुक्त कलेक्टर, टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर एस एल सोंरी, आर के ध्रुव, आशीष कर्मा, नरेन्द्र बंजारा समेत समस्त विभागों के जिला अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट