बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव एवं सरसींवा के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, जनपद अध्यक्ष गौरी देवी, जिला मंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला मंत्री राजकुमार साहू, जिला मिडिया प्रभारी एवं सरसींवा मण्डल सह प्रभारी रितेश श्रीवास्तव, भटगांव मण्डल प्रभारी त्रिलोकचंद देवांगन के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन लीलाधर वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघुकसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी देवी की उपस्थिति रही।
ं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक बूथ समिति का सत्यापन करना है एवं शक्ति केन्द्र को मजबूत करने के लिए 10 अगस्त तक अपना समय दान करना है यदि हमारा बूथ एवं शक्ति केन्द्र मजबूत हुआ तो उन सभी 25 कार्यकर्ताओ के दम पर हम सब हमारी संगठन को मजबूत करने मे सफल हो पायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े ने कहा कि 2023 के चुनाव मे बूथों तथा शक्ति केन्द्रो को मजबूत करने के लिए आज बैठक संपन्न हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के विधायक बनाने और विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। और साथ ही साथ पोलिंग बूथो पर 25 - 25 सदस्य बनाने है ऐसे सदस्य जो पार्टी के प्रति समर्पित हो और 10 तारिख तक बूथ सत्यापन करना है एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मे तन मन धन से काम कर पार्टी को मजबूत व विजयी बनाना है। वही उन्होने डॉ.रमन सिंह की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब प्रदेश मे भाजपा की सरकार सत्ता थी तब बिना ब्याज का पैसा, एक रूपये मे चावल तथा अंतिम छोर तक लोगो को लाभ पहुंचाने का काम किया कार्यक्रम को और भी वक्ताओं ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार मे जो काम हुए है उन्हें गिनाया।
स्वागत भाषण भाजपा मंडल सरसीवां के मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल भटगांव के मंडल अध्यक्ष झाड़ू राम चन्द्रा ने किया वही मंच संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोशाध्यक्ष रेवती चन्द्रा के द्वारा किया गया।
भाजपा की रीति-नीति को देखते हुए रिटायरमेंट टीआई अमरनाथ खटकर भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े एवं जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा मे प्रवेश कराया। जहां उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव साहू, लीलाधर वैष्णव, नगर पंचायत भटगांव पार्षद शीला साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, देवेन्द्र खुंटे, कुंजराम साहू, रेवती चन्द्रा, भीमेश्वर आदित्य, तुलसी आदित्य, रमा पटेल, विक्रम कुर्रे, रविन्द्र सिंह, जग्गू धीवर, सुनील धीवर, सतीश रात्रे के साथ महिला मोर्चा मंडल महामंत्री भटगांव नीरा डड़सेना, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मंजू कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, प्रेमलता नेताम, जिला मंत्री चंचला महिलाने, भाजपा महिला मोर्चा मंडल भटगांव महामंत्री सावित्री अजगल्ले, वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता महेत्तर श्रीवास, रेशम कुर्रे के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता नेतागण उपस्थित रहे।