बलौदा बाजार

पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी
06-Aug-2021 6:06 PM
पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 6 अगस्त।
बिलाईगढ़ विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मासिक बैठक विधायक कार्यालय बिलाईगढ़ में संसदीय सचिव चंद्र देवराय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
यह बैठक हर माह की तरह इस माह भी विधान सभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक कार्यालय बिलाईगढ में रखे गये थे। और कांग्रेस पार्टी की बुथ लेबल की कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। इस बैठक में विधान सभा चुनाव 2023 को लेकर मंथन बिलाईगढ़ विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। 

मासिक बैठक में संसदीय सचिव चंद्र देवराय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता चौबीस कैरेट सोने की तरह है। और सरकार बनाने में  कार्यकर्ताओं का अहम भूमिका रहते है। बूथ लेबल की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है।  आज भाजपा के पास मुद्दा  नहीं है। अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए बेवजह आरोप सरकार पर लगाने की काम कर रहे हैं।  अगर किसान हितैषी है, तो भाजपा के लोग  तीन कृषि  काला कानून को वासप लेने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखे।

बैठक में  वरिष्ठ कांग्रेसी  व्दारिका देवागन, प्रवेश दूबे, पुरीराम साहू, भागवत साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, पंकज चंद्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, सहदेव सिंह सिदार  उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ दीपक टंडन  सहित भोजराम अजगल्ले पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर गीता पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत टुडरा,  भागीरथी चंद्रा, संतोष साहू, दिलीप रात्रे, ईतवारी साहू,  उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, मुक्तेश्वर साहू अध्यक्ष सरपंच संघ बिलाईगढ, दयाराम साहू किसान नेता, राजकुमार सोनवानी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, दीपक टण्डन एनएस यूआई  नेता, कमलेश साहू सभापति जनपद पंचायत बिलाईगढ़, सुशील पटेल,  बृजमोहन चंद्रा,  फिरंगी साहू, जगजीवन भारव्दाज सभापति जनपद पंचायत बिलाईगढ, अहमद, सुनील नमन दुष्यन्त खुटे, मिथलेश सुरेश  राजकुमार, रामकुमार, पुनीराम चौहान, अमृत साहू , मनोज कुर्रे, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, आसिफ खान  सुजित जायसवाल, तेजस्वी साहू, शांति लाल देवागन, विशेषर बरिहा, डोल नारायण  जायसवाल, छमेश्वर दयाल बंजारे सहित विधानसभा भर से सैकड़ों  के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट