बालोद

अहिल्या बाई होल्कर का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत-चंदूलाल साहू
18-May-2025 10:10 PM
अहिल्या बाई होल्कर का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत-चंदूलाल साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहर, 18 मई। छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमेन चंदूलाल साहू का आगमन 17 मई को दल्लीराजहरा में हुआ। जहां पर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा में दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू , छगन साहू, राजेश पटेल,भूपेंद्र श्रीवास एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उनका मुख्य कार्यक्रम मोहला में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती की कार्यशाला में शामिल होना था।

लोक माता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू थे। अन्य वक्ताओं में  पूर्व विधायक संजीव शाह ,जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू , प्रमुख थे। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उनका पूरा जीवन समाज सुधार प्रति समर्पित रहा है धर्म के प्रति उनमें अटूट श्रद्धा थी। उन्होंने धन का उपयोग समाज सेवा, महिलाओं की शिक्षा के लिए किया। 300 महिलाओं की उन्होंने सेना बनाई। मुगलों के द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए समस्त मंदिरों का उन्होंने जीर्णोद्धार करवाया। जिसमें प्रमुख रूप से काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, उज्जैन, सहित सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के पुनरुत्थान के लिए कार्य किया। विधवाओं को उनका अधिकार दिलवाया।

उन्हीं की तर्ज पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहें हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पूरे देश में बेटियों के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक संजीव शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू ने संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट