Today's Picture

मां के कदमों में ज्योत-यह तस्वीर पारस नगर (देवेन्द्र नगर) में सजे मां दुर्गा के पंडाल की है। श्री श्री जय मां दुर्गा समिति के आयोजन का यह 54 वां वर्ष है। यहां की विशेषता यह है कि यहां मनोकामना ज्योत, अलग से ज्योत कक्ष में नहीं मां के कदमों में ही प्रज्वलित की जाती है। इस वर्ष 44 अखंड ज्योत स्थापित किए गए हैं। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
14-Oct-2026 9:35 PM
मां के कदमों में ज्योत-यह तस्वीर पारस नगर (देवेन्द्र नगर) में सजे मां दुर्गा के पंडाल की है। श्री श्री जय मां दुर्गा समिति के आयोजन का यह 54 वां वर्ष है। यहां की विशेषता यह है कि यहां मनोकामना ज्योत, अलग से ज्योत कक्ष में नहीं मां के कदमों में ही प्रज्वलित की जाती है। इस वर्ष 44 अखंड ज्योत स्थापित किए गए हैं। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट

रायपुर में शुक्रवार शाम-रात हुए भारत और जिम्बाब्वे के महिला क्रिकेट मैच को दर्शकों का टोटा पड़ गया। टिकटें सस्ती होने के बावजूद स्टेडियम तीन चौथाई से अधिक खाली था। वहां पहुंचे दर्शकों को खेल शुरू होने के पहले ही सुनसान स्टेडियम देखकर निराशा हुई। अधिकतर लड़कियां और महिलाएं, और बाकी लोग भी इन दिनों नवरात्रि के गरबा में अधिक व्यस्त हैं, ऐसे में स्टेडियम कौन पहुंचे। एक दर्शक ने कहा कि यहां मैच के पहले और बाद में एक-एक घंटा गरबा रख दिया जाता तो स्टेडियम पूरा भर गया होता। दर्शकों के बीच एक पोस्टर ऐसा भी दिखा-एक कचौड़ी दो समोसा, स्मृति मंधाना पर है भरोसा। जय गोस्वामी /तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
भारत की स्टार एथलीट विथ्या रामराज ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। अपने बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए उन्होंने तीन अलग-अलग इवेंट्स में मेडल जीतकर पदकों की हैट्रिक लगाई। विथ्या ने अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ तस्वीरें साझा कीं। उनके मेडल का ब्योरा इस प्रकार है : गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) : महिलाओं की 4&400 मीटर रिले रेस में भारतीय टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। सिल्वर मेडल (रजत पदक) : 4&400 मीटर मिक्स्ड रिले इवेंट में टीम साथियों के साथ मिलकर दूसरा स्थान और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक): अपनी पसंदीदा स्पर्धा, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में ज़बरदस्त रफ्तार दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तमिलनाडु की रहने वाली विथ्या रामराज इससे पहले भारत की दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा के दशकों पुराने 400 मीटर हर्डल्स नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी करके चर्चा में आई थीं। नागोया एशियन गेम्स में उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स