Today's Picture
त्यौहारों से जुड़ी प्रतिमाओं, और ऐसे पुतलों की जिंदगी छोटी ही रहती है। प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं, और पुतले जला दिए जाते हैं। लेकिन डुबाने के पहले, और जलाने के पहले खूब सजाया जाता है। रावण के पुतलों की साज-सज्जा सबसे ही अधिक रहती है, मानो उससे पूछा जाता है कि अपनी आखिरी इच्छा बता दो कि किन रंगों से सजाया जाए! राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर पुल के नीचे सजी है रावण की दुकान। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
17-Oct-2026 7:21 PM