Today's Picture
एक-एक हादसे में दर्जन-दो दर्जन लोगों की मौत हो जाने के बाद भी मालवाहक गाडिय़ों में इंसानों का सफर थमता नहीं है। जिस राजनांदगांव जिले में आज सबसे अधिक भीड़ भरा तीर्थ स्थान, डोंगरगढ़ में है, वहां के रास्ते पर जाती हुई यह गाड़ी लोगों से भरी हुई है। हो सकता है यह बम्बलेश्वरी दर्शन को जा रहे लोग हों, या किसी और पारिवारिक समारोह में। ‘छत्तीसगढ़’ अखबार के फोटोग्राफर को यह फोटो तुमड़ीमोड़ से डोंगरगढ़ जाने वाले रास्ते में ग्राम डुंडेरा के पास मिली।
12-Oct-2026 4:57 PM