Today's Picture
बाजार में आ...गे... बोहार भाजी
04-Mar-2022 6:59 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्पादित बोहार भाजी का सीजन आ चुका है। यह भाजी किसी बाड़ी में नहीं बल्कि बड़े पेड़ में होती है जो केवल गर्मी के सीजन में ही फलती है। इसका सीजन एक से डेढ़ माह तक होता है। इसके पत्ते के साथ फूल भी होता है। इस वजह से इसकी कीमत भी बहुत होती है। इस समय यह 60 रुपये पाव की दर से बिक रही है। यह भाजी काफी गुणकारी है। आयुर्वेद के जानकार खिलावन साहू का कहना है कि कच्ची बोहार भाजी कृमि नाशक होती है और पत्ते को सूखाने के बाद जलाकर उपयोग करने पर दाद, खाज, खुजली का भी इलाज किया जा सकता है। इसके बनाने की विधि भी अद्भुत है। इमली, आम और दही जैसे खट्टे पदार्थों के साथ मिलाकर इसे सब्जी की तरह बनाया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे