Today's Picture

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की धमतरी-नगरी सडक़ किनारे बैठी महिलाएं मशरूम बेच रही हैं। इस मशरूम का नाम कमार जनजाति की महिलाएं मंजूरमाडी बता रही हैं। यह तस्वीर पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर की खींची हुई है।
03-Jul-2022 1:34 PM
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की धमतरी-नगरी सडक़ किनारे बैठी महिलाएं मशरूम बेच रही हैं। इस मशरूम का नाम कमार जनजाति की महिलाएं मंजूरमाडी बता रही हैं। यह तस्वीर पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर की खींची हुई है।


अन्य पोस्ट

राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक के चारों तरफ अवैध कब्जों से बुरा हाल है। यह रायपुर नगर निगम की सबसे बड़ी सार्वजनिक संपत्ति भी है, और यह स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बना सभागार है, लेकिन इसके चारों तरफ दुकानदारों के अवैध कब्जे स्थाई रूप से कायम रहते हैं। पिछले कई हफ्तों से क्रेननुमा यह गाड़ी इसी जगह खड़ी है। बिजली के खंभे के बाद करीब 15 फीट जगह बोर्ड और इस गाड़ी से घिरी हुई है। आसपास चारों तरफ कारों की एक्सेसरीज की दुकानें सडक़ों को वर्कशॉप की तरह घेरकर रखती हैं। कई खराब गाडिय़ां कबाडख़ाने की तरह इन्हीं सडक़ों पर खड़ी रहती हैं। खींचतान कर एक कार निकल जाने की जगह छोड़ी जाती है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
रायपुर में शुक्रवार शाम-रात हुए भारत और जिम्बाब्वे के महिला क्रिकेट मैच को दर्शकों का टोटा पड़ गया। टिकटें सस्ती होने के बावजूद स्टेडियम तीन चौथाई से अधिक खाली था। वहां पहुंचे दर्शकों को खेल शुरू होने के पहले ही सुनसान स्टेडियम देखकर निराशा हुई। अधिकतर लड़कियां और महिलाएं, और बाकी लोग भी इन दिनों नवरात्रि के गरबा में अधिक व्यस्त हैं, ऐसे में स्टेडियम कौन पहुंचे। एक दर्शक ने कहा कि यहां मैच के पहले और बाद में एक-एक घंटा गरबा रख दिया जाता तो स्टेडियम पूरा भर गया होता। दर्शकों के बीच एक पोस्टर ऐसा भी दिखा-एक कचौड़ी दो समोसा, स्मृति मंधाना पर है भरोसा। जय गोस्वामी /तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’