Today's Picture

कपिल ने दिया ईश्वर को धन्यवाद...
21-Aug-2020 6:10 PM
कपिल ने दिया ईश्वर को धन्यवाद...

हिन्दुस्तान को सबसे अधिक हॅंसाने वाले, खुश करने वाले कपिल शर्मा की अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी उनकी बाहों में है। अपनी कुछ महीनों की बेटी को गोद में लेकर उन्होंने यह लिखा है कि आज तक जितनी चीजों को थामा है, यह उनमें सबसे अच्छी है। ईश्वर को इस खूबसूरत तोहफे के लिए धन्यवाद। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी