सूरजपुर

विवादित चौकी प्रभारी को हटाया गया, कई एएसआई के तबादले
06-May-2026 2:01 PM
 विवादित चौकी प्रभारी को हटाया गया, कई एएसआई के तबादले

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

सूरजपुर, 6 मई। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से करीब एक दर्जन सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) का तबादला कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सलका-उमेश्वरपुर के विवादित चौकी प्रभारी एएसआई संजय यादव को पद से हटाते हुए झिलमिली भैयाथान थाना भेज दिया गया है।

उनकी जगह बिश्रामपुर थाने में पदस्थ एएसआई गुड्डू कुशवाहा को उमेश्वरपुर सलका का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। करंजी चौकी प्रभारी एएसआई संतोष सिंह को रेवटी चौकी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं बिश्रामपुर थाने में पदस्थ एएसआई विशाल मिश्रा को करंजी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रेवटी चौकी प्रभारी एएसआई कृष्णा सिंह को लाइन अटैच किया गया है।
इसके अलावा भटगांव थाने में पदस्थ एएसआई नंदलाल तथा प्रतापपुर थाने में पदस्थ एएसआई हरिशंकर तिवारी तथा लाइन में पदस्थ एएसआई अशोक साहू को बिश्रामपुर थाने में पदस्थापना दी गई है। एएसआई विवेकानंद सिंह को लाइन से भटगांव तथा एएसआई माणिक चंद को लटोरी से भटगांव स्थानांतरित किया गया है। वहीं एएसआई विनोद सिंह को रेवटी से चंदौरा थाना में पदस्थ किया गया है।
गौरतलब है कि उमेश्वरपुर चौकी प्रभारी रहे एएसआई संजय यादव के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने उनके कार्यशैली को लेकर लगातार मोर्चा खोला हुआ था। ग्रामीणों ने उन पर मनमानी, अवैध वसूली और दबाव बनाकर प्रताडि़त करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी, जिस पर जांच भी कराई जा रही है।


अन्य पोस्ट