सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में राकेश पाठक को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल पांडेय द्वारा की गई।
नियुक्ति के बाद किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त सह मीडिया प्रभारी राकेश पाठक ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे और किसान मोर्चा को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व श्री पाठक भाजपा युवा मोर्चा में जिला व मंडल में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं । हाल ही में वे किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे, उनके कुशल नेतृत्व व बेहतर कार्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा में जिला पदाधिकारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से श्री पाठक के प्रसंशको में हर्ष व्याप्त है।


