सूरजपुर

भाजपा नीति मंच के हरिनारायण - माधुरी प्रदेश अध्यक्ष
04-Jan-2026 11:15 PM
भाजपा नीति मंच के हरिनारायण - माधुरी प्रदेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 4 जनवरी।
भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश में दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मुख्य पार्टी संगठन में सूरजपुर जिले के डॉ. हरिनारायण चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा संगठन हेतु बलरामपुर जिले की माधुरी लकड़ा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा नीति मंच के राम कृष्ण भार्गव एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश व विधायक मिश्रिख की अनुशंसा पर भाजपा नीति मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फत्तेउद्दीन खान कादरी की सहमति से की गई है। उक्त नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।


अन्य पोस्ट