1981 - आई.बी.एम. कंम्पनी ने बाजार में पी.सी. (पर्सनल कम्प्यूटर) उतारा।
1992 - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 - फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
1914 - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म हुआ।
1919 - भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।
1887 - ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री इर्विन श्रोएडिन्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (निधन-4 जनवरी 1961)
1759 -अंग्रेज़ बाग़वान थॉमस ऐन्ड्रिव नाइट का जन्म हुआ, जिन्होंने वैज्ञानिक विधि द्वारा फलों को उगाने, तथा प्रायोगिक बाग़वानी के विकास में योगदान दिया। (निधन-11 मई 1838)
2004-अंग्रेज़ इलेक्ट्रिक इंजीनियर सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का निधन हुआ, जिसे सी.ए.टी. (कम्प्यूटेड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान अथवा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-28 अगस्त 1919)
1989-ऐंग्लो-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक विलियम बी. शोकले का निधन हुआ, जिन्हें ट्रान्जि़स्टर के आविष्कार के लिए जॉन बार्डीन और वाल्टर एच. ब्रैटेन के साथ 1956 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 फरवरी 1910)
1903 -अमेरिका में पहली तुरंत बनने वाली कॉफी के लिए शिकॉगो के सैटोरी कैटो के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन। भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 - ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पाश्र्वनाथ रिटेल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुए।
1908 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
2000 - अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ।
1861 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री और हृदयविज्ञानी जेम्स ब्रायन हेरिक का जन्म हुआ, जिन्होंने 7 मार्च 1954 को सिकिल-सेल एनीमिया का सर्वप्रथम पर्यवेक्षण किया तथा उसका वर्णन किया। सन् 1910 में उन्होंने एक अजीब-सा मामला देखा जिसमें रोगी की पीठ, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द था। उसे हल्का बुखार था, उल्टियां हो रही थीं। उसके रक्त की जांच में हेरिक ने देखा कि उसके खून की कोशिकाएं हंसिए के आकार की थीं।
1858-डच वैज्ञानिक तथा पेशे से चिकित्सक क्रिश्चियान ईज्कमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने बेरी-बेरी नामक बीमारी की वजह के बारे में बताया। इन्होंने बताया कि भोजन में तत्व की कमी से बेरी-बेरी होता है। (निधन-5 नवम्बर 1930)
1972 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी मैक्स थीलर का निधन हुआ, जिन्होंने पीत-ज्वर का अध्ययन किया और उसके संक्रमण के बारे में पता लगाया। (जन्म 30 जनवरी 1899)
1955 रॉबर्ट विलियम्स वुड का निधन हुआ, जो अमेरिकी भौतिकविद् थे जिन्होंने हवा में ध्वनि तरंगों के परावर्तन पर काम किया और उच्चआवृत्ति की ध्वनि तरंगों के शरीर क्रिया विज्ञान सम्बन्धी प्रभावों का पता लगाया। (जन्म 2 मई 1868)।
1889- 36 फीट लम्बे और 15 फीट ऊंचे मैमथ का जीवाश्म सैन्ट जेम्स, नेब्रास्का में प्राप्त हुआ।
1897- डॉ. फेलिक्स हॉफमैन ने सफलतापूर्वक ऐसिटाइलसैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) को शुद्ध रूप में तैयार किया।
1920 - प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त सेना उसमानी साम्राज्य के बीच होने वाले इस समझौते के आधार पर उसमानी शासन को अपने 80 प्रतिशत भाग से हाथ धोना पड़ा।
1937 -चीन के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों तियांग तेसे और केन्टोन पर अधिकार के लिए चीन और जापान के मध्य दो वर्षीय हुआ। केन्टोन दक्षिणी चीन की एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। जापान ने इस बंदरगाह और चीन के दूसरे क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया था। चीन ने अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए दो वर्ष तक युद्ध किया किंतु भारी क्षति उठाने के बाद 25 बप्रैल सन 1929 ईसवी को चीनियों कौ पराजय हुई और केंटोन पर जापान का अधिकार हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ होते ही जापान ने चीन के और भी कई क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।
1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानायके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए।
2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
1860 -हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म हुआ।
1894 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का जन्म हुआ।
1963 - भारतीय डाकू फूलन देवी का जन्म हुआ।
1995 -प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।
1909 -अमेरिकी अन्वेषक और संगीत के यंत्रों के निर्माता लियो फेन्डर का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक गिटार का आविष्कार किया। (निधन-21 मार्च 1991)
1915-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मोजले का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांक पर निर्भर करते हैं। (जन्म-23 नवम्बर 1887)
1929-डच चिकित्सक ऐलेटा हेनरिएट जैकब्स का निधन हुआ, जो परिवार नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी थीं। उन्होंने पहला जन्म नियंत्रण चिकित्सालय खोला। वे नीदरलैन्ड की पहली महिला थीं जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और पहली महिला चिकित्सक बनीं। (जन्म-9 फरवरी 1854) ।
1898 -आन्तरिक दहन के डीजल इंजन के लिए उसके अन्वेषक रुडॉल्फ डीजल को पेटेन्ट जारी किया गया।
1910- इलेक्ट्रिक वॉशिंग मशीन के लिए शिकागो की ऐल्वा जे. फिशर ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
1945- अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 - सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियां एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए। भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
1933 -आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ।
1776 - इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद् काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि समान ताप तथा दाब पर सभी आदर्श गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। इसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है। (निधन-9 जुलाई 1856)
1757 -स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर थॉमस टेल्फॉर्ड का जन्म हुआ, जो सडक़, पुल तथा सुरंग आदि के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्वयं वास्तुकला का ज्ञान प्राप्त किया और लंदन से हॉलीहेड तक की सडक़, मेनाई के सस्पेंशन पुल का निर्माण भी किया। (निधन-2 सितम्बर 1834)
1932- अमेरिकी गणितज्ञ जॉन चाल्र्स फील्ड का निधन हुआ, जिन्होंने गणित में मेडल देने का विचार प्रस्तुत किया, जिसे उनके नाम पर फील्ड मेडल कहा जाता है। इसे गणित का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। (जन्म 14 मई 1863)
1919-जर्मन जीववैज्ञानिक अर्न्स्ट हकेल का निधन हुआ, जिन्होंने पशु जगत को एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों में विभाजित किया। वे डार्विन के सिद्धान्त के प्रबल समर्थक थे। इन्होंने कई शब्द दिए जिनका प्रयोग आज के जीववैज्ञानिक करते हैं जैसे इकोलॉजी, फाइलम और फाइलोजेनी। (जन्म 16 फरवरी 1834)
महत्वपूर्ण दिवस- भारतीय क्रांति दिवस, नागासाकी दिवस भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस।
1899 -ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेन्ट कराया।
1955-परमाणु ऊर्जा के शान्तिपूर्ण प्रयोग के लिए जेनेवा में सम्मेलन हुआ।
1998- तालेबान गुट के सैनिकों ने अफग़़ानिस्तान के आंतरिक युद्ध के दौरान इस देश के उत्तरी नगर मज़ार शरीफ़ पर अधिकार कर लिया और फिर इस शहर में स्थित ईरानी काउंसलेट पर आक्रमण करके 8 ईरानी राजनयिकों और एक पत्रकार को शहीद कर दिया तालेबान की इस कार्रवाई पर जो अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन थी, विश्व जनमत विशेषकर ईरानी जनता ने कड़ी आपत्ति जताई तथा सुरक्षा परिषद ने भी इस अपराध की निंदा की।
1967 -थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में इंडोनेशिया मलेशिया फि़लिपीन सिंगापुर और थाइलैंड ने दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों का आसेआन संगठन बनाने पर समझौता किया। आज के दिन इस समझौते पर उक्त देशों व विदेशमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये।
1988- संयुक्त संघ के तत्कालीन महासचिव जेवियर पेरिज़ क्यूलर ने ईरान इराक आठ वर्षीय युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की कार्यक्रमानुसार यह संघर्ष विराम घोषणा के 12 दिन बाद अर्थात 20 अगस्त को लागू हुआ।
1990-इराक़ के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने घोषणा की कि उन्होंने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है। जिसके बाद अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सेना ने इराक़ पर आक्रमण करके कुवैत को स्वतंत्र करवाया और क्षेत्र में अपने स्यी सैनिक अडडे बना लिये।
2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2004 - इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबॉल जीता।
1915 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
1921 - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ।
1940 - भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ।
1948- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सैवित्स्कया का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी महिला बनीं।
1902 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री पॉल ए. एम. डिरैक का जन्म हुआ, जिन्हें क्वान्टम यांत्रिकी पर कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। (निधन- 20 अक्टूबर 1984)
1979-जर्मन जैव रसायनज्ञ फ्योडर लिनेन का निधन हुआ, जिन्हें कोलेस्ट्रॉल और वसीय अम्ल के उपापचय के तंत्र तथा यंत्रण पर अनुसंधान करने के लिए कॉनरैड ब्लॉक के साथ 1964 में शरीर क्रिया विज्ञान अथवा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 6 अप्रैल 1911)
1897-जर्मन रसायनज्ञ विक्टर मेयर का निधन हुआ, जिन्होंने जिन्होंने कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन विज्ञान, दोनों विषयों में महान योगदान दिया, वाष्प घनत्व तथा अणुभार ज्ञात करने का उपकरण बनाया, जिसे उनके नाम से जाना जाता है। (जन्म-8 सितम्बर 1848)
1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 14.25 प्रतिशत करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
1871- प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
1904-भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ।
1925-भारतीय वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ।
1941-रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
1925- भारतीय कृषि विज्ञानी एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ। जिन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। इससे चावल और गेहूं की उन्नतशील किस्मों के द्वारा अन्न की पैदावार बढ़ाने में मदद मिली।
1802 - रूसी रसायनज्ञ जर्मैन हेनरी हेस का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ, जिन्होंने ऊष्मा पर अध्ययन किया और ऊष्मा के स्थिर योग का नियम प्रतिपादित किया। (निधन-30 नवम्बर 1850)
1848- स्वीडन के वैज्ञानिक, आधुनिक रसायन विज्ञान के संस्थापकों में से एक जॉन्स जैकब बजऱ्ीलियस का निधन हुआ। उन्हें खास कर के परमाणु भार मालूम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-20 अगस्त 1779)
1898-अमेरिकी भूशास्त्री तथा पुराजन्तु विज्ञानी जेम्स हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने पर्वतों के निर्माण के सिद्धान्त दिए। इन्होंने बताया कि जैसे जैसे रेत अधिक मात्रा में कम गहरे गड्ढों में भरती गई, खाई भरती गई और फिर आसन्न क्षेत्र में वृद्धि करती गई। (बाद में 1960 में प्लेट टेक्टोनिक्स सिद्धांत के आने से ये सिद्धांत अप्रासंगिक हो गए। (जन्म-12 सितम्बर 1811)
1945- द्वितीय विश्वयुद्ध के समय वर्ष में अमेरिका ने जापान के शहर हीरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया।
1914 - आस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1945- जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
2001- भारत और आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
2002 - भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2004 - वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल।
2005- दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत।
2007 - मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2008 - सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को आंध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है। बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगापुर से संयंत्र नहीं हटाने पर राजी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक लगाई।
1915- भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लो का जन्म हुआ।
1933 - भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ।
1925 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ।
1881 -स्कॉटलैण्ड के जीवाणुविज्ञानीसर ऐलेक्ज़ेन्डर फ्लेमिंग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1928 में पेनिसिलिन का आविष्कार किया। इंफ्लुएन्ज़ा के विषाणु पर काम करते हुए उन्होंने देखा कि स्टेफाइलोकोक्कस के पालन की प्लेट में फंफूद अकस्मात ही अपने आप ही उत्पन्न हो गए, और उन्होंने अपने चारों तरफ जीवाणु रहित वृत्त बना लिया था। उन्होंने फिर प्रयोग में पाया कि वह फफूंद, स्टेफाइलोकॉकस की पैदावार को रोकता है। उन्होंने उस पदार्थ का नाम पेनिसिलिन रखा। (निधन-11 मार्च 1955)
1766-अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम हाइड वोलैस्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लैटिनम के अयस्क पर काम करते हुए 1803 में पैलेडियम, तथा 1804 में रोडियम की खोज की। (निधन-22 दिसम्बर 1828)
1975 -पीटर (कैलवर्ट लीरी) हॉग्सन का निधन हुआ, जो मार्केटिंग एग्जि़क्यूटिव थे जिन्होंने सिली पुट्टी को नाम दिया और खिलौने के रूप में मशहूर किया। (जन्म 15 अगस्त 1912)
1954-अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक और पौधों के अन्वेषक डेविड ग्रैन्डिसन फेयरचाइल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 20 हजार से अधिक विदेशी पौधों की खोज की। (जन्म 7 अप्रैल 1869)
1864-गियोवेनी बतिस्ता डोनैटी (1827-73) ने पहली बार किसी धुमकेतु की पूंछ का स्पेक्ट्रोस्कोपिक पर्यवेक्षण किया।
1969 -मैरीनर-7 मंगल पर गया, जो 27 मार्च 1969 को धरती से छोड़ा गया था।
1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
1969 -भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
1975 - भारतीय अभिनेत्री काजोल मुखर्जी का जन्म हुआ।
1980 - भारतीय अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ।
1987 - भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
1930- अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील एल्डेन आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ, जो चांद पर क़दम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। वे 20 जुलाई 1969 को अपोलो-11 से चांद पर गए थे।
1904 - अंग्रेज़-अमेरिकी पादप शरीर क्रिया विज्ञानी केनेथ वी. थिमन का जन्म हुआ, जो पादप हार्मोन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं, खासकर वे हार्मोन जो पौधों के विकास में काम आते हैं। इन्होंने आक्सिन (एक पादप हार्मोन) की खोज की और उसकी रासायनिक संरचना के बारे में बताया। (निधन-15 जनवरी 1997)
1991- जापानी इंजीनियर, रेस कार के चालक तथा उद्योगपति स्वाइशिरो हॉन्डा का निधन हुआ, जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने पहले गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की और बाद में मोटरसाइकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (जन्म-17 नवम्बर 1906)
1957-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का निधन हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने के लिए, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-4 जून 1877)।
1914 - इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1954- ब्रिटेन के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
1997 - मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 - नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007 - मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
1845 - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फिऱोजशाह मेहता का जन्म हुआ।
1929 - भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म हुआ।
1522 ई.- मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ।
1841- अंग्रेज़ लेखक, पर्यावरणविद् तथा पक्षीविज्ञानी विलियम हेनरी हडसन का जन्म अर्जेन्टीना में हुआ, जिन्होंने पक्षियों पर कई किताबें लिखीं। (निधन-18 अगस्त 1922)
1719-जर्मन भूशास्त्री जोहान गॉटलॉब लेहमैन का जन्म हुआ जिन्होंने स्ट्रेटीग्राफी (तलछटी चट्टानों के तल की परतों के क्रम का तुलनात्मक अध्ययन) में मूलभूत कार्य किया। (निधन- 22 जनवरी 1767)
1905 -जर्मन ऐनाटॉमिस्ट वाल्दर फ्लेमिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कोशिका विभाजन के समय कोशिका के केन्द्रक में गूणसूत्रों के व्यवहार को करीब से देखा और व्यवस्थात्मक ढंग से समझाया। (जन्म 21 अप्रैल 1843)
1900- बेल्जिय़न अन्वेषक जीन जोजफ़ ऐटियन लेनॉयर का निधन हुआ, जिन्होंने विश्व का पहला व्यावसायिक रूप से सफल आंतरिक दहन इंजन का निर्माण किया। (जन्म 12 जनवरी 1822)।
1921- पहली बार पायलट जॉन ए. मैकरैडी ने वायुयान से कीटनाशक का छिडक़ाव किया।
1926- पहली ट्रैफिक लाइट ब्रिटेन में लगी।
2000 - ब्रिटेन की क्वीन मदर द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
1846 - खड़ी बोली के महत्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
1890 - भारत के प्रसिद्ध क्रांंतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ।
1916 -भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का जन्म हुआ।
1956 - भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म हुआ।
1915 अमेरिकी जैवभौतकविद् डोनाल्ड रेडफील्ड ग्रिफिन का जन्म हुआ, जो जानवरों के व्यवहार पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-7 नवम्बर 2003)
1875- अमेरिकी चिकित्सक रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का जन्म हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रुथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (निधन-15 जुलाई 1930)
1969-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी लिबी हेन्रीटा हाइमन का निधन हुआ, जिन्होंने दो प्रयोगशाला नियमावलियां लिखीं, तथा छह खण्डों की इन्वर्टीब्रेट्स (1940-67) पुस्तक लिखी। (जन्म 6 दिसम्बर 1888)
1792-अंग्रेज़ उद्योगपति और कपड़ा उद्योग में पॉवरलूम मशीनों के आविष्कारक सर रिचर्ड आर्कराइट का निधन हुआ। उनके इस उत्पादन से कपड़े का उत्पादन बढ़ा। (जन्म 23 दिसम्बर 1732)।
1695 -बैरोमीटर के लिए डैनियल क्वैरे के नाम ब्रिटिश पेटेन्ट जारी किया गया।
1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहां के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8 हजार किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आए भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
1878 -भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म हुआ।
1877 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
1958 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ।
1966 - भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म हुआ।
1867- अमेरिकी विद्युत अभियन्ता तथा अन्वेषक फ्रैन्क ऐल्वर्ड पेरेट का जन्म हुआ, जो बाद में चलकर ज्वालामुखी वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए। वे विसुवियस, एटना, आदि ज्वालामुखियों के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 12 जनवरी 1943)
1820- आयरिश भौतिकशास्त्री जॉन टिन्डल का जन्म हुआ, जो विज्ञान की दुनिया में सन् 1848 में क्रिस्टल पर लिखे अपने कार्य के लिए मशहूर हुए। वे आन द स्ट्रक्चर ऐन्ड मोशन आफ ग्लेशियर्स के सहलेखक थे। वर्ष 1863 में उन्होंने हीट ऐज़ ए मोड आफ मोशन का प्रकाशन भी किया तथा बताया कि आकाश का नीला रंग वायु में मौजूद कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है। (निधन-4 दिसम्बर 1893)
1799 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फियर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फियर के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया, और पहला प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के साथ 5 जून 1783 को जनता को दिखाया। (जन्म 6 जनवरी 1745)
1922-स्कॉट्लैण्ड के वैज्ञानिक ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल का निधन हुआ, जो टेलिफोन के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। 23 वर्ष की उम्र में वे कनाडा चले गए और मूक-बधिर बच्चों के शिक्षक के रूप में भी काम किया। फिर उन्होंने ध्वनि को तार के जरिए प्रेषित करने पर कार्य किया। वे सुप्रसिद्ध बेल टेलीफोन कम्पनी के सहसंस्थापक थे। (जन्म 3 मार्च 1847)
1774- जोजफ़ प्रीस्ट्ले ने एक गैस को पहचाना जिसे उन्होंने डीफ्लोजिस्टिकेटेड वायु कहा और बाद में जो आक्सीजन के नाम से जानी जाती है।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।
1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
1882 - स्वतंत्रता सेनानीपुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म हुआ।
1899 - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ।
1913 - प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ।
1932 - फि़ल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।
1955 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म हुआ।
1913 - हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ।
1920 - विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ।
1999 - भारतीय मूल के लेखक निराद सी. चौधरी का निधन हुआ।
2008 - भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन हुआ।
1870 - रूस के जैवरसायनज्ञ इल्या इवानोविच इवानोव का जन्म हुआ, जो पालतू जानवरों के कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक के विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोजा कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और वर्ष 1901 में कृत्रिम गर्भाधान के पहले केन्द्र की स्थापना की। (निधन-20 मार्च 1932)
1885 - वैज्ञानिक जॉर्ज चाल्र्स वॉन हैवेसी का जन्म हुआ, जिन्हें आइसोटोपिक ट्रेसर तकनीक के विकास के लिए 1943 का नोबेल पुरस्कार मिला। यह विधि जैविक प्रक्रियाओं को समझने में बहुत उपयोगी है। (निधन-5 जुलाई 1966)
1919-जर्मन अन्वेषक आस्कर हैमरस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। इनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहाँ उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद सिगार बनाना शुरू किया। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिज़ाइन बनाए। (जन्म- 8 मई 1847)
1964- अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चन्द्रमा का निकट से फोटो लिया।
1990 - पहली बार वैज्ञानिकों ने शरीर की कोशिका में नए जीन डाले।
1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
2003- इस्रायल और फिलीस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर बंगतक्षेस किया गया।
2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2008- थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
1947- प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेत्री मुमताज का जन्म हुआ।
1940 -स्वतंत्रता सेनानी।अमर शहीद ऊधम सिंह का निधन हुआ।
1980-भारतीय पाश्र्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन हुआ।
1718-ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री तथा शिक्षक जॉन कैन्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने कृत्रिम चुम्बक बनाने का तरीका खोजा। उन्होंने आवेश पता करने के लिए इलेक्ट्रोस्कोप नामक यन्त्र का निर्माण किया। (निधन-22 मार्च 1772)
1918- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ पॉल डी. बॉयर का जन्म हुआ, जिन्हें जॉन ई. वॉकर के साथ ऐडीनोसाइन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) के उत्पादन में प्रयुक्त उत्प्रेरण की प्रक्रिया बताने के लिए 1997 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1918-अमेरिकी अन्वेषक फ्रैन्सिस ऐड्गर स्टैन्ले का निधन हुआ, जिन्होंने अपने जुड़वा भाई फ्रीमैन के साथ मिलकर भाप से चलने वाला वाहन बनाया। (जन्म-1 जून 1849)
1867-फ्रांसीसी अन्वेषक तथा पनचक्की के आविष्कारक बेनॉइट फोर्नेरॉन का निधन हुआ। सन् 1827 में 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रतिक्रिया चक्की का निर्माण किया। (जन्म-31 अक्तूबर 1802)।
1898- विलियम कैलॉग द्वारा कॉर्न फ्लैक्स का आविष्कार किया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
1863-अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता हेनरी फोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन 1903 में दुनिया की सुप्रसिद्ध फोर्ड मोटर कम्पनी की स्थापना की। (निधन-7 अप्रैल 1947)
1889- अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर व्लादिमिर कॉस्मा ज़्वॉरिकिन का जन्म रूस में हुआ, जिन्हें टेलीविजऩ का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने रेडियोप्रसारण में ध्वनि तथा चित्र दोनों को प्रसारित करने की प्रणाली विकसित की। (निधन-29 जुलाई 1982 )
2002-अमेरिकी नाभिकीय भौतिकशास्त्री लाइल बी. बॉर्स्ट का निधन हुआ, जिन्होंने ग्रेफाइट अनुसंधान संयंत्र निर्माण में योगदान दिया। (जन्म-24 नवम्बर 1912)
1920 - पहली अंतरमहाद्वीपीय हवाईडाक न्यूयॉर्क से सैन फ्रान्सिस्को भेजी गयी।
1927 -पहला लौह फेफड़ा (विद्युत श्वसनक) न्यूयॉर्क के अस्पताल में लगाया गया।
1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
1903 -भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का जन्म पेरिस में हुआ। जिन्होंने टाटा कंपनी की नींव रखी।
1891- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।
2003 - भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।
2009 - जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ।
1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आइसिडर आइज़ैक राबी का जन्म हुआ, जिन्हें 1944 में परमाण्विक तथा आण्विक किरण चुम्बकीय अनुनाद प्रक्रिया के आविष्कार (1937) के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 11 जनवरी 1988)
1910-जर्मन अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेन्ज़ एल. फ्रींकेल कॉनरैट का जन्म हुआ, जिन्होंने विषाणुओं के संरचनात्मक संघटकों का महत्व बताया, जैसे प्रोटीन का खोल और उसके अंदर का पदार्थ आर.एन.ए.। (निधन-10 अप्रैल 1999)
1994- अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी (मैरी) हॉकिन का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-रे तकनीक की सहायता से पेनिसिलिन सहित कई महत्वपूर्ण जैविक अणुओं की खोज के लिए वर्ष 1964 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 मई 1910)
1898- ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन ऐलेक्ज़ेन्डर रीना न्यूलैंड का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु भार के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किया। (जन्म-26 नवम्बर 1837)।
1586- सर थॉमस हैरियट ने यूरोप के लोगों को आलू से परिचित कराया।
1858 -पहली बार शिनाख्त के लिए उंगलियों के निशान इस्तेमाल किए गए।
1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
1922- स्विस समुद ्रविज्ञानी, अर्थशास्त्री और भौतिकशास्त्री जैकस (अर्नेस्ट ज्यां) पिकार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने पिता आगस्ट पिकार्ड के साथ बैथिस्केप के निर्माण में सहायता की जो गहरे समुद्र में जांच पड़ताल के काम आता है।
1915- अमेरिकी भौतिकशास्त्री चाल्र्स हार्ड टाउन्स का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ तथा मेजऱ के आविष्कार में योगदान के लिए सोवियत भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर एम. पोखोरोव और निकोलेय जी. बैसोव के साथ 1964 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
2000- अंग्रेज़ जैव भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का निधन हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिन्स के साथ डी.एन.ए. की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया, जिसके लिए उन्हें सन् 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 जून 1916)
1968 - जर्मन रसायनज्ञ ओट्टो हॉन का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्हें 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइटनर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 मार्च 1879)।
1586- सर वाल्टर रैलीफ तम्बाकू को वर्जीनिया से इंग्लैंड लाए।
1921- कनाडा के टोरन्टो में सर फ्रैड्रिक बैन्टिंग तथा चाल्र्स बेस्ट ने इंसुलिन का पृथक्करण किया।
1772- तीन बड़ी शक्तियों, रुस,ऑस्ट्रिया और फ्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन तीनों शक्तियों ने पोलैंड को भ्रष्टचार और विनाश से बचाने के बहाने आपस में बॉट लिया। पोलैंड अब तक विभिन्न देशों के बीच चार बार बंट चुका है।
1794 -फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। एक वर्ष तक जारी रहने वाली यह स्थिति उस समय आरंभ हुई जब फ्रांस में क्रांति की सफलता के बाद क्रांति के विरोधियों का मुक़ाबला करने के लिए एक विशेष न्यायालय का गठन किया गया किंतु रोबेस्पियर ने जो क्रांति के मुख्य नेताओं में था और सत्ता पर पूर्ण अधिकार करना चाहता था इस अवसर का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों का दमन आरंभ कर दिया। उक्त काल में 1 लाख 20 हज़ार लोग बिना मुक़द्दमा चलाए मार दिये गये। जिनमें लावाजि़ए जैसे रसायन शास्त्री और आंद्रे सीने जैसे शायर भी शामिल थे।
2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।
2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40 हजार साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
1881- जर्मन जैव रसायनज्ञ हैन्स फिशर का जन्म हुआ जिन्हें लालरक्त कोशिकाओं के वर्णक हीमिन तथा पौधों के हरे वर्णक क्लोरोफिल के संघटकों पर अनुसंधान करने, खासकर 1929 में हीमिन के संश्लेषण के लिए 1930 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-31 मार्च 1945)
1849- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युत चुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन एवं वितरण के लिए तीन तारों की प्रणाली (तीन फेज़) का आविष्कार किया। (निधन-27 अगस्त 1898)
1987 -सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सलीम अली का निधन हुआ, जिन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर अतुलनीय कार्य किया तथा भारतीय पक्षियों पर कई पुस्तकें लिखीं। (जन्म-12 नवम्बर 1896)
1844-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का निधन हुआ,जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययने करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धान्त कहा जाता है। डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक हैं। वे रंगों की मिलावट और उन्हें एक दूसरे से अगल करने से सामने आने वाले प्रभाव के खोजकर्ता हैं। (जन्म-6 सितम्बर 1766)।
1969 - वैज्ञानिकों ने चांद के एक पत्थर की जांच परख शुरू की जिसे अपोलो-11 द्वारा धरती पर लाया गया था।
1997 - खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
2002 - इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई। प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबॉल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
1874 - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
1926- अमेरिकी इंजीनियर जोसफ एफ. ऐंजेलबर्गर का जन्म हुआ। जिन्होंने पहले रोबोट का आविष्कार किया। उन्हें अक्सर रोबॉटिक्स का जनक कहा जाता है।
1875 - स्विट्जऱलैण्ड के मनोवैज्ञानिक कार्ल जंग का जन्म हुआ, जिन्होंने बहिर्मुखी और अंतर्मुखी व्यवहार की संकल्पना प्रस्तुत की तथा इसे विकसित किया। (निधन-6 जून 1961)
1932 ब्रिटेन के उद्योगकर्मी फ्रांसिस ऐडवर्ड ऐल्मोर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर अयस्कों के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि का अविष्कार किया। (जन्म-9 नवम्बर 1864)
1941-अमेरिकी मानवविज्ञानी तथा भाषाविज्ञानी बेंजामिन व्हॉर्फ का निधन हुआ,जो एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित हुए, पर बाद में इन्होंने मानव विज्ञान पर ही काम किया और अमेरिकी भाषाओं का अध्ययन किया। (जन्म-24 अप्रैल 1897)
1978 -इंग्लैण्ड में पहले परखनली शिशु लुइस जॉय ब्राउन का जन्म ओल्ड्हैम में हुआ।
1984- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सेवित्स्काया दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
1994 -जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
2001- कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।
1920 -वैज्ञानिक रोज़लिण्ड फ्रैंकलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन के जरिए फोटोग्राफ लिये। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना डबल हेलिक्स बताई। (निधन-16 अप्रैल 1958)
1889-कनाडा के चिकित्सक और भौतिक मानविज्ञानी डेविडसन ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने एक प्राचीन मनुष्य के वजूद का पता लगाया जिसे पीकिंग मानव के नाम से जाना जाता है। उन्हें मानव के अवशेष पीकिंग में 1927 से 30 के बीच मिले जिन्हें आज होमो इरेक्टस के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 मार्च 1934)
1843-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश निधन हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (जन्म-29 दिसम्बर 1766)
1940 - अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट काल्हुन रीड का निधन हुआ, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचान दिलाई और चमड़ा उद्योग के विकास में योगदान दिया।(जन्म-16 अक्टूबर 1873)
2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
1937 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
1985 - प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।
1911 - प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
1980 - भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।
1886- ंग्रेज़ रसायनज्ञ और खगोलशास्त्री सर विलियम डी विवेलेस्ली का जन्म हुआ, जिन्होंने रंगीन फोटोग्राफी तथा रंग-दर्शन का अन्वेषण किया। (निधन-3 दिसम्बर 1920)
1974 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैड्विक का निधन हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर काफी काम किया। (जन्म-20 अक्टूबर 1891)
1951- अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का निधन हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गास्टेरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता है। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने कार्यों द्वारा नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। (जन्म-2 जनवरी 1872)
1798- ईसवी को मिस्र के नगर क़ाहेरा में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुई और यह यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया। इस प्रकार मिस्र में ममालीक शासन श्रृंखला का अंत कर दिया गया। नेपोलियन की सेना ने आधुनिक शस्त्रों और चालों का प्रयोग करते हुए इसकंदरिया बंदरगाह पर नियंत्रण कर लेने के बाद मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की ओर प्रगति की। क़ाहेरा के शासक मुराद बेग ने अपनी सेना के साथ नगर के बाहर मोर्चा बनाया। जब नेपोलियन की सेना उस स्थान पर पहुंची तो ज़ोरदार लड़ाई हुई इस लड़ाई में भी नेपोलियन की सेना अपने आधुनिक शस्त्रों के चलते जीत गई।
1829-विलियम आस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफर के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया जो एक तरह से टाइपराइटर का ही प्रारंभिक प्रारूप था।
1937 -पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि से हार्मोन पृथक करने की घोषणा की।
1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोडऩे के लिए आदेश दिया।
1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 - मेघावती सुकर्णो पुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।
2007 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
1856 - गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1906 - स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।
1932 - भारतीय अभिनेता और फि़ल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
2012 -स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।
1798 - स्वीट्जऱलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भडक़ने के कारण और योरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष 1963 में उनका निधन हुआ।
1886 - जर्मन भौतिकशास्त्री वाल्टर स्कॉट्की का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी में किए गए अनुसंधान से अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में मदद मिली। उन्होंने स्कॉट्की प्रभाव की खोज की। (निधन-4 मार्च 1976)
1916 -स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ सर विलियम रैमसे का निधन हुआ, जिन्होंने नियॉन, क्रिप्टान और ज़ेनॉन जैसी अक्रिय गैसों की खोज की। (जन्म-2 अक्टूबर 1852)
1968- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर हेनरी हैलेट डेल का निधन हुआ, जिन्होंने 1914 में एर्गाट नामक कवक से तंत्रिका संचारक ऐसिटाइलकोलीन नामक रसायन अलग किया। (जन्म-9 जून 1875)।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली के पहाड़ी क्षेत्र इज़ोन्ज़ो में इटली और आस्ट्रिया की सेना के मध्य भयानक युद्ध हुआ। इस युद्ध में इटली की सेना ने जो संयुक्त देशों की पंक्ति में शामिल थी जर्मनी के घटक ऑस्ट्रिया की सेना से युद्ध किया। यह लड़ाई वर्ष 1915 के अगस्त महीने की 15 तारीख़ तक जारी रही। इसमें 70 हज़ार लोग मारे गए जिनमें अधिकतर इतलवी थे किंतु इस युद्ध में ऑस्ट्रिया को पराजय हुई।
1933 -विली पोस्ट ने पहली बार अपने विमान से अकेले दुनिया का भ्रमण किया।
1961- फ्रांस की सेना ने टयूनेशिया की पूर्वोत्तरी बंदरगाह बिज़र्ट पर आक्रमण किया और दोनों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हो गया। 1956 में टयूनेशिया के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी फ्रांस ने सैनिक छावनी के रुप में इस बंदरगाह को अपने पास ही रखा किंतु टयुनेशिया ने साढ़े सात सौ जियालों का बलिदान देकर इस बंदरगाह को छुड़वा लिया।
1989- टोनी ऐलियेन्जिना 11 वर्ष की उम्र में विश्व भ्रमण करने वाले सबसे छोटे विमानचालक बने।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चाल्र्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने खिलाफ लगे प्रतिबंधों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
2009 - इस दिन लगा सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
1923-प्रसिद्ध पाश्र्व गायक मुकेश का जन्म हुआ।
1933 - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन हुआ।
1822-ऑस्ट्रिया के अग्रणी आनुवांशिकविद ग्रेगर मेण्डल का जन्म हुआ, जिन्होंन अपनी युवावस्था ब्रन में ऑगस्टेनियन मठ में एक पादरी के रूप में बिताई। बाद में उन्होंने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग किए और आनुवांशिकता के नियम दिए। वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने आनुवांशिकी विज्ञान की गणितीय नींव रखी। (निधन-6 जनवरी 1884)
1888-अमरीकी जैव रसायनज्ञ सेल्मन अब्राहम वाक्समन का यूक्रेन में जन्म हुआ, जो मृदा जीवाणु विज्ञान के शुरुआती वैज्ञानिकों में एक थे।
1809-स्विस प्रकृतिविद् तथा वनस्पति विज्ञानी जीन सेनेबियर का निधन हुआ, जिन्होंने साबित किया कि हरे पौधे कार्बन डाईआक्साइड लेते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं। (जन्म-6 मई 1742)
1888 - ब्रिटेन के अविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब पहिया तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
1955-इयान डॉनल्ड ने पहली बार अल्ट्रासाउन्ड तकनीक का उपयोग चिकित्सकीय निदान में किया।
2000 -तीसरे किस्म के एक नए न्यूट्रीनो कण टाउ न्यूट्रीनों की खोज की घोषणा की गई।
2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलीस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
1930 - भारतीय कवि और फि़ल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
1906 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म हुआ।
2001- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ।
2009 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।
1810 -फ्रांसीसी रसायनशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री हेनरी विक्टर रेग्नॉल्ट का जन्म हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ठोस, द्रव तथा गैस, तीनों की विशिष्ट ऊष्मा पर प्रयोग किए। (निधन-1878)
1694 - स्वीडन के रसायनज्ञ जार्ज ब्रैन्ड्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने एक अनजान धातु की खोज की, तथा बाद में चलकर सन् 1730 में उसे पृथक किया और कोबाल्ट नाम दिया। (निधन-29 अप्रैल 1768)
1926-अमेरिकी सिविल इंजीनियर वाशिंगटन रीबलिंग का निधन हुआ, जिनकी देखरेख में 1833 में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन पुल का निर्माण हुआ। (जन्म-26 मई 1837)
1998- अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के पहले व्यक्ति ऐलन शेपर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 5 मई 1961 को अंतरिक्ष में जाने का गौरव प्राप्त किया। (जन्म-18 नवम्बर 1923) ।
1822 -फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह सन 1748 ईसवी में जन्मे और अपनी पूरी आयु उन्होंने रसायनशास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान कार्य में बिताई। वह व्सतुओं को रंग विहीन बनाने की कलोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए उन्होंने इस रसायनिक पदार्थ को रंगे हुए कपड़ों को सफेद करने के लिए प्रयोग किया। इसी के साथ उन्होंने कुछ दूसरे रसायन पदार्थों के बारे में भी मूल्यवान अनुसंधान कार्य हैं।
1969-अपोलो-11 के अंतरिक्षयात्रियों नील आर्मस्ट्रांग तथा ऐड्विन ऐल्ड्रिन ने पहली बार चन्द्रमा पर क़दम रखे।
1974-तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया । साइप्रस में तुर्क और यूनानी नागरिकों के बीच लम्बे समय से विवाद जारी रहा इस बीच तुर्की ने साइप्रस के तुर्की और यूनान ने यूनानियों का समर्थन किया। साइप्रस के राष्ट्रीय गारद के विद्रोह और यूनानियों के शासक असकफ़़ माकारयोस के अपदस्थ हो जाने के कारण तुर्की की सेना के बहाना मिल गया और उसने उत्तरी साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो देश के क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत है, कब्ज़ा कर लिया। इस प्रकार यह क्षेत्र तुर्क और यूनानी दो भागों में बंट गया। उत्तरी भाग पर अब भी तुर्की का अधिकार है। दोनों ही भागों के एकीकरण के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।
1976-अमेरिका के अंतरिक्ष यान वाइकिंग-1 लैन्डर 20 अगस्त 1975 को मंगल की धरती पर उतरा।
1997- तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1999 - यू.आर. राव (भारत) यूनिस्पेस-3 (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्ितख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
1972 - पाश्र्व गायिका गीता दत्त का निधन हुआ।
1804 -अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का जन्म हुआ, जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने डायनासोर शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है भयानक छिपकली। (निधन-18 दिसम्बर 1892)
1897-स्विस रसायनज्ञ टैडियस रीक्सटीन का जन्म हुआ, जिन्होंने फिलिप एस. हेन्च तथा ऐडवर्ड सी. कैन्डेल के साथ ऐड्रीनल कॉर्टेक्स के हार्मोन पर अध्ययन करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
1937 -इटली के अन्वेषक गुग्लिएल्मो मार्कोनी का निधन हुआ, जो एक भौतिकविद् भी थे। उन्होंने वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो कहा जाता सन् 1909 में उन्हें कार्ल फर्डीनैंड ब्राउन के साथ नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1874)
1819-स्कॉटलैंड के गणितज्ञ भौतिकीविद् तथा भूगोलशास्त्री जॉन प्लेफेयर का निधन हुआ, जो अपने उस सिद्धान्त के लिए जाने जाते हैं कि जिसके अनुसार- कोई दो सीधी प्रतिच्छेदित रेखाएं एक साथ किसी तीसरी सीधी रेखा के समान्तर नहीं हो सकतीं। (जन्म 10 मार्च 1748)
1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही समप्रभु गणराज्य का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफग़़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रैंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 - अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
1827- स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म हुआ।
1814 -अमेरिकी हथियार निर्माता सैम्युअल कोल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने कोल्ट रिवाल्वर का निर्माण किया जिसे रिवॉल्वर कहा जाता है। पहले उन्होंने लकड़ी की रिवाल्वर बनाई, फिर उन्होंने धातु के नमूने बनाए। (निधन- 10 जनवरी 1862)
1846- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और खगोलशास्त्री ऐडवर्ड चाल्र्स पिकरिंग का बोस्टन में जन्म हुआ, जिन्होंने तारों का परिमाण ज्ञात करने के लिए मेरिडियन फोटोमीटर का उपयोग करना शुरू किया। (निधन-3 फरवरी 1919)
1999-आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता लडविग ग्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1950 में चूहों पर शोध करके बताया कि विषाणुओं का संक्रमण भी कैंसर का कारण हो सकता है। (जन्म-11 सितम्बर 1904)
1937-अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का निधन हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (जन्म-1 नवम्बर 1863)।