इतिहास

आज का इतिहास 24 जून
23-Jun-2021 10:24 PM
आज का इतिहास 24 जून
  • 1778- डेविड रिटेनहाउस ने पूर्ण सूर्यग्रहण का पता लगाया।
  • 1963- पहली बार घरेलू वीडियो रिकॉर्डर का प्रदर्शन बी.बी.सी. के कार्यालय में किया गया।
  • 2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
  • 2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
  • 2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
  • 2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उफऱ् केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
  • 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
  • 1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ। 
  • 1564 - भारतीय इतिहास की सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन हुआ। 
  • 1881 - हिन्दू धर्म में अमर हो चुकी ओम जय जगदीश आरती जैसे भावपूर्ण गीत के रचयिता  पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।
  • 1927-  अमेरिकी भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने टाउ नामक उपपरमाण्विक कण की खोज की जिसे उन्होंने 1970 के मध्य में बताया इसके लिए उन्हें 1995 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1909-  ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री विलियम पेनी का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (निधन- 3 मार्च 1991)
  • 2003 -अमेरिकी पारिस्थितिक वैज्ञानिक  रिचर्ड पफ का निधन हुआ, जो 1950 के नेचर कंसर्वेन्सी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इन्होंने बाद में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की स्थापना में योगदान दिया। (जन्म-19 अप्रैल 1904)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news