इतिहास

इतिहास में 7सितंबर
07-Sep-2020 1:03 PM
 इतिहास में 7सितंबर
  •  1776- पहली पनडुब्बी अमेरिका में युद्ध के लिए निर्मित की गई।
  •  1936 -तस्मानियाई बाघ की प्रजाति के अंतिम प्राणी की होबर्ट चिडिय़ाघर में मृत्यु हो गई।
  •  1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
  •  1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
  • 2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
  •  2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोडक़र विश्व के नम्बर एक गोल्फऱ बने।
  •  2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
  •  2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छुट दी। बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और तृणभूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी। कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मोजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
  •  2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10 प्रतिशत की कटौती के आदेश दिये। भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का खिताब जीता। 55वें राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का खिताब निर्देशक प्रियदर्शन की फि़ल्म कोजीवरम को मिला।
  •  1933 - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म हुआ।  
  • 1948 -मलयालम फि़ल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ। 
  •  1887 - कविराज, संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक गोपीनाथ  का जन्म हुआ। 
  •   1912-संयुक्त राज्य अमेरिका के इलेक्ट्रिक इंजीनियर डेविड पैकॉर्ड का जन्म हुआ, जो हेवलेट-पैकार्ड कम्पनी के सहसंस्थापक थे। यह कंपनी आज कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरणों के निर्माण में अग्रणी है। पैकार्ड ने इसकी स्थापना 1939 में विलियम आर. हेवलेट के साथ की।  (निधन- 26 मार्च 1996)
  •  1829 - जर्मन रसायनज्ञ फ्रेड्रिक आगस्ट केकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़  का जन्म हुआ, जिन्होंने कार्बनिक अणुओं की छल्लेदार संरचना को बताया, विशेष कर के बेंजीन अणु की संरचना की जानकारी उनकी बड़ी अहम देन है। (निधन-13 जुलाई 1896)
  •   1970- पर्सी स्पेन्सर का निधन हुआ,  जिन्होंने माइक्रोवेव ओवन का आविष्कार किया, फिर माइक्रोवेव ओवन में खाना पकाने पर अनुसंधान किया, तथा पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवन एक रेस्त्रां के लिए बनाया गया। (जन्म-9 जुलाई 1894)  
  •   1991-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  ऐड्विन मैटिसन मैकमिलन का निधन हुआ, जिन्हें 1951 में ग्लेन थियोडोर सीबोर्ग के साथ तत्व-93 नेप्च्यूनियम की खोज के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-18 सितम्बर 1907) 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news