इतिहास

इतिहास में आज 18 जनवरी
18-Jan-2020
इतिहास में आज 18 जनवरी

1896 में आज ही के दिन पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया. एक्स रे मशीन चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी अविष्कार की तरह सामने आई. इसमें एक्स किरणों के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल होता है. इस विकिरण की मदद से शरीर के भीतर हड्डियों की तस्वीर ली जाती है. एक्स किरणों का इस्तेमाल इस तरह की चिकित्सीय जांच के अलावा स्टेरिलाइजेशन और फ्लोरेसेंस में भी होता है.
एक्स रे की खोज ब्रिटेन के वैज्ञानिक विलियम क्रुक्स की इलेक्ट्रिकल डिसचार्ज ट्यूब की मदद से हुई. 1895 में विलहेल्म रोएंटगेन ने क्रुक्स ट्यूब पर प्रयोग के दौरान एक्स किरणों के विकिरण को देखा. पहली एक्स रे तस्वीर रोएंटगेन ने अपनी पत्नी के हाथ की निकाली. इस तस्वीर में हड्डियों के साथ अंगूठी की भी आकृति उभर कर सामने आई. इससे काफी कुछ स्पष्ट हो गया. 1896 में एचएल स्मिथ ने एक्स किरणों के विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल कर पहली एक्स रे मशीन बनाकर 18 जनवरी को दुनिया के सामने पेश की.
1940 और 1950 के दशक में एक्स रे मशीन का इस्तेमाल जूतों की दुकानों में माप के लिए भी होता था. शीघ्र ही इसके विपरीत प्रभावों का पता चलने पर इनका इस्तेमाल बंद हो गया. सबसे पहले इसके ऐसे इस्तेमाल पर रोक अमेरिकी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 1957 में लगी थी.

  • 1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
  • 1778 - जेम्स कुक हवाई द्वीपसमूह की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने सेंडविच आइलैंड रखा।
  • 1896 - एक्सरे मशीन का पहला प्रदर्शन किया गया।
  • 1969 -पहली बार ऐरीज़ोना विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने पल्सर तारे की पहचान की।
  • 1994 -अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने सौर पैनल लगाने की घोषणा की जो पहले के सौर पैनलों से दुगुनी क्षमता के थे।
  • 2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
  • 2005 -सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की। तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा। 
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
  • 1841 - महाराष्ट्र के विद्वान  महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म हुआ।
  • 1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
  • 1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
  • 1955 -भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का निधन हुआ। 
  • 2003 -हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन  का निधन 
  • 1933 -भौतिकशास्त्री, अभियन्ता और कोलाहल न्यूनन प्रणाली के आविष्कारक रे डॉल्बी का जन्म हुआ। वे कार में बजने वाले कैसेट से लेकर सिनेमाघरों की सराउन्ड साउन्ड  की नई पद्धतियों को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
  • 1861-जर्मन रसायनज्ञ हेन्ज़ गोल्डश्मिट का जन्म हुआ,  जिन्होंने थर्माइट का आविष्कार किया। यह प्रणाली अब रेल की पटरियों तथा ट्रॉम रेल की वेल्डिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। पहला वेल्ड किया हुआ ट्रैक ऐसेन में रखा गया। यह तरीका  गोल्डश्मिट की न्यूनन प्रक्रिया से विकसित हुआ जिसकी उन्होंने कार्बन मुक्त धातु का निर्माण करते समय जांच की।  (निधन-25 मई 1923)
  • 1971- अमेरिकी महिला सिविल इंजीनियर, वास्तुकार  नोरा स्टेन्टन ब्लैश बार्ने का निधन हुआ। 1905 में वह अमेरिका की पहली महिला सिविल इंजीनियर बनीं। (जन्म-30 सितम्बर 1883)
  • 1908 - डच नेत्र-रोग विशेषज्ञ  हर्मन स्नेलेन का निधन हुआ, जिनका स्नेलेन चार्ट, जो काली रेखाओं से बना था, आंखों की तीक्ष्णता ज्ञात करने के काम आता है। (जन्म 19 फरवरी 1834)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news