इतिहास

इतिहास में 17 जून
17-Jun-2019
इतिहास में 17 जून

आजकल दिल और किडनी के ट्रांसप्लांट आम बात हैं लेकिन जब डॉक्टरों ने ऐसा पहली बार किया, तो चिकित्सा जगत में धूम मच गई.
1950, शिकागो- 49 साल की रूथ टकर के गुर्दे खराब हो चुके थे. टकर अस्पताल के बिस्तर पर मौत का इंतजार नहीं करना चाहती थीं. डॉक्टर रिचर्ड लॉलर की टीम ने फिर तय किया कि वे एक मृत महिला के शरीर से एक किडनी लेंगे और उसे टकर के शरीर में ट्रांसप्लांट करेंगे. टकर के पास एक ही गुर्दा बचा था और उसकी हालत भी काफी खराब थी.
उस समय डॉक्टरों के पास भी इन्फेकशन रोकने के लिए अच्छी दवाइयां नहीं थीं, लेकिन गुर्दा उन्होंने फिर भी ट्रांसप्लांट किया. टकर का शरीर गुर्दे को सही तरह अपना नहीं पाया लेकिन डॉक्टरों ने किसी तरह गुर्दे को टकर के शरीर में नौ महीनों तक रखा. उनका दूसरा गुर्दा तब तक ठीक हो गया और वह पांच और साल जी चुकी. उनकी मौत उनके गुर्दे की वजह से नहीं, बल्कि दिल की बीमारी से हुई.
चार साल बाद 1954 में पहली बार दो जिंदा लोगों के बीच किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. बॉस्टन के डॉक्टरों ने रिचर्ड हेरिक को बचाने के लिए उसके जुड़वां भाई रोनाल्ड से एक गुर्दा लिया. क्योंकि वे जुड़वां थे, तो उनके शरीर भी एक जैसे थे और गुर्दे को शरीर ने स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं की. इस काम के लिए डॉक्टर जोसेफ मरे को 1990 में नोबल चिकित्सा पुरस्कार से नवाजा गया.

  • 1950-गुर्दे का पहला प्रत्यारोपण शिकागो में डॉ. रिचर्ड एच. लॉवलर के द्वारा किया गया।    
  • 1967 -चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
  • 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • 1999 - लेकेव जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • 2003 - फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • 2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान  तेज़स  का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वल्र्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
  • 1973 -भारत के  टेनिस खिलाड़ी  लिएंडर पेस का जन्म हुआ। 
  • 1981 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ। 
  • 1632 - मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ। 
  • 1858 - 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी  लक्ष्मीबाई का निधन हुआ। 
  • 1867 -  अमेरिकी अन्वेषक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म आयरलैंड में हुआ, जिन्होंने मशहूर आशुलिपि का अविष्कार किया। उन्होंने 1893 में अपनी ग्रेग आशुलिपि प्रणाली अमेरिका में प्रस्तुत की जो जल्द ही कई विद्यालयों में इस्तेमाल होने लगी तथा कई भाषाओं में छपी। (निधन-23 फरवरी 1948)
  • 1832-ब्रिटिश रसायनज्ञ  सर विलियम क्रूक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की। उन्होंने पता लगाया कि कैथोड किरणें तेज़ गति से चलने वाले आवेशित कणों से बनी होती हैं। (निधन- 4 अप्रैल 1919)
  • 1881-ब्रिटिश आविष्कारक जेम्स स्टार्ले का निधन हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत सिलाई मशीन से की, लेकिन बाद में वहां भारी मात्रा में साइकिलों का उत्पादन किया जाने लगा। (जन्म-21 अप्रैल 1830)
  • 1940 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ  सर आर्थर हैर्डेन क निधन हुआ, जिन्हें हैन्स वॉन यूलर चेल्पिन के साथ किण्वन तथा शर्करा के उत्पादन पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 12 अक्तूबर 1865)।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news