राजनांदगांव
4 गौठानों में कृषक संगोष्ठी आयोजित
03-Jul-2021 5:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई। जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शिविर लगाया गया। रोका छेका अभियान अंतर्गत मोहला में 4 गौठानों मोहला, परसघाट, खमटोला एवं मार्री में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 899 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 50 उपचार, 236 औषधि वितरण, 99 कृमि नाशक दवापान किया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवरस ने बताया कि रोका छेका अभियान अंतर्गत मानपुर में 2 गौठानों नेडग़ांव एवं नवागांव में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 280 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 32 उपचार, 36 औषधि वितरण, 25 कृमिनाशक दवापान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे