राजनांदगांव

गंडई-पैलीमेटा में डॉक्टर्स-डे पर सम्मान
02-Jul-2021 8:21 PM
गंडई-पैलीमेटा में डॉक्टर्स-डे पर सम्मान

गंडई , 2 जुलाई। डॉक्टर्स-डे के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैलीमेटा के डॉक्टरों का सम्मान पुष्प और श्रीफल भेंटकर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गंडई में भाजपाईयों ने डॉ. अभिनव पंचारी और डॉ. प्रशांत सोनी का सम्मान किया। वहीं पैलीमेटा में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल ने आरएमए उपेंद्रनाथ ठाकुर का सम्मान किया है।

 गंडई में भाजपा के गंडई मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं वरिष्ठ नेता विक्की अग्रवाल, टूम्मान साहू, मयंक सुराना, अमित मोटवानी, रवि बजाज एवं अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने डॉक्टरों का सम्मान करते डॉक्टरों की तारीफ करते बताया कि कोरोनाकाल में डॉक्टरों का काम देवतुल्य था। उनके भरोसे ही गंडई में स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से हो रहा है। वहीं पैलीमेटा में ममता पाल एवं राजेश पाल ने डॉक्टरों का सम्मान करते बताया कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है। अगर डॉक्टर नहीं होते तो पैलीमेटा क्षेत्र में कोरोना भयंकर महामारी का रूप धारण कर लेता।
 


अन्य पोस्ट