राजनांदगांव

चार तस्करों से आधा दर्जन मवेशी बरामद
06-Jun-2021 1:31 PM
चार तस्करों से आधा दर्जन मवेशी बरामद

खडग़ांव पुलिस की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
मानपुर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों से कत्लखाना ले जाते खडग़ांव पुलिस ने एक वाहन से आधा दर्जन मवेशी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। चारो तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच के दौरान वाहन से 7 नग गाय और एक नग बछड़ा जब्त किया है। बिना दाना-पानी दिए जानवरों को महाराष्ट्र के अलग-अलग कत्लखानों में ले जाया जा रहा था। 

बताया जा रहा है कि 5 जून को पुलिस ने ग्राम दीघवाड़ी चौक में महाराष्ट्र पॉसिंग के एक वाहन से मवेशियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर लंबे समय से मवेशियों को महाराष्ट्र ले जाकर बेचने का व्यापार कर रहे थे।
 
थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगडे ने बताया कि तस्करों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस ने गोंदिया जिले के निशान जाम्बुलकर, स्वरूप मोटगढ़े, मनीष दहीवले और डोमार जामड़ा नामक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जामड़ा खडग़ांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस द्वारा जब्त वाहन के दस्तावेज मांगे जाने पर तस्करों ने अब तक कागज प्रस्तुत नहीं किया। माना जा रहा है कि वाहन चोरी की हो सकती है। वहीं पुलिस ने पशुकू्ररता एक्ट के तहत तस्करों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट