राजनांदगांव

कोरोनाकाल में देवव्रत नहीं मनाएंगे जन्मदिन
02-Jun-2021 2:25 PM
कोरोनाकाल में देवव्रत नहीं मनाएंगे जन्मदिन

संकट के दौर से उबरने टीका लगाने लोगों से अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जून।
खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने 3 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। वैश्विक महामारी कोरोना से कई करीबियों को खोने से श्री सिंह ने दुख की घड़ी में जन्मदिन नहीं मनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने एक बयान जारी  कर कहा कि जन्मदिन के अवसर पर किसी भी तरह के आयोजन नहीं किए जाएं। साथ ही बैनर-पोस्टर और केक काटने के अलावा आतिशबाजी नहीं करने की उन्होंने लोगों से आग्रह किया है। श्री सिंह हर साल 3 जून को जन्मदिन मनाते रहे हैं। उनके जन्मदिन को खास रूप देने के लिए कार्यकर्ता और करीबी काफी समय से तैयारी कर रहे थे। श्री सिंह ने विशेष आग्रह करते लोगों से कहा कि कोरोना संकट से उबरने के लिए टीका लगाने पर ध्यान दें, ताकि इस बुरे दौर से सभी उबर पाएं।


अन्य पोस्ट