राजनांदगांव

महिला समूहों को चूजा वितरण
20-May-2021 5:59 PM
महिला समूहों को चूजा वितरण

छत्तीसगढ़ संवाददाता

गंडई, 20 मई। पशु चिकित्सालय गंडई के डॉ. संदीप इंदुल्कर ने ग्राम पथर्रा, डुमरिया एवं मानपुर पहाड़ी की महिला समूहों को 45 दिन के चूजों का वितरण किया।

जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ शासन एवं पशुपालन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना आदिवासी हितग्राही योजना के तहत गंडई पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कुक्कुट  (चूजा) वितरण किया गया। जिसमें ग्राम गौठान पथर्रा, वनाचल ग्राम गौठान डुमरिया एवं मॉडल गौठान मानपुर पहाड़ी की महिला समूह शामिल थे।

पहाड़ी मानपुर से 10 आदिवासी महिला समुह, डुमरिया से 10 आदिवासी महिला समूह तथा पथर्रा से 20 महिला समूह की महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया गया। इस योजना के तहत एक महिला को 300 रुपए के अंशदान राशि के योगदान पर 28 दिन के 45 चूजे प्रदान किया गया है। इस इकाई योजना के वितरण में ग्राम के सरपंच एवं पशु चिकित्सालय गंडई के प्रभारी डॉ. संदीप इंदुरकर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट