राजनांदगांव

सादगी से मनी कर्मा जयंती
10-Apr-2021 5:05 PM
सादगी से मनी कर्मा जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते जिला साहू संघ के निर्देश पर साहू समाज ने  कर्मा जयंती अपने-अपने घरों में परिवार के साथ पूजा-अर्चना व दीप जलाकर सादगीपूर्ण से मनाई। समाज के सभी ईकाई के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने-अपने मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू की अगुवाई में जिला साहू सदन स्थित मां कर्मा के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान संरक्षक डॉ. निरेन्द्र साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू, कोषाध्यक्ष विवेक साहू, उपाध्यक्ष डीडी साहू,  नीरा साहू, अंजू पुरन साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, उपकोषाध्यक्ष भुवाल साहू, अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, गीता साहू, मदन साहू नगर अध्यक्ष, हेमंत साहू, बीडी साहू, डिकेश साहू, नरेश गंजीर, भरत साहू आदि शामिल हुए। इसी तरह सभी तहसील स्तर पर भी मां कर्मा की जयंती मनाई गई। 
डोंगरगांव में अध्यक्ष अमरनाथ साहू, राजनांदगांव में भागवत साहू, खैरागढ़ में घम्मन साहू, छुईखदान में रामबिलास साहू, डोंगरगढ में हंसराज साहू, छुरिया में चंद्रकुमार साहू, चौकी में मधु साहू, मोहला में शिवकुमार साहू, मानपुर मे यशवंत साहू व नगर में मदन साहू के मार्गदर्शन में कर्मा जयंती सादगीपूर्ण मनाया गया।

जिला साहू संघ शीघ्र शुरू करेगा एम्बुलेंस सेवा
जिला महामंत्री अमरनाथ साहू ने बताया कि जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था, जिसे कर्मा जयंती पर क्रियान्वयन करते एम्बुलेंस हेतु नई वाहन क्रय की गई है। कमल किशोर साहू सहित जिला पदाधिकारियों ने नई वाहन को मारूति शो-रूम से पूजा-अर्चना कर चाबी कंपनी से प्राप्त किया। वाहन को एम्बुलेंस के रूप में सुविधाजक बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट