राजनांदगांव
भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
28-Mar-2021 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 28 मार्च। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय व महामंत्री पवन साय की अनुशंसा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की सहमति पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें महामंत्री खम्मन ताम्रकार व घासीराम साहू, उपाध्यक्ष दादूराम सोनकर, शिवचरण अमरिया व गिरवर साहू शामिल हैं।
इसी तरह मंत्री पद पर हिरेन्द्र साहू, टिकाराम जंघेल, राजेश साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता मनभावन सिंह उईके, मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी कुंभलाल साहू एवं सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सोनी शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य, जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य तथा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


