राजनांदगांव

अशोक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत
27-Mar-2021 4:41 PM
अशोक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशेश्वर पटेल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की सहमति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। 

ज्ञात हो कि अशोक चौधरी लंबे समय से रॉयल किड्स स्कूल एवं कॉलेज का सफलतापूर्वक संचालन करते रहे हैं। कृषि महाविद्यालय चौकी एवं लॉ कॉलेज के माध्यम से चौधरी शिक्षा के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा में हर्ष व्याप्त है। उनके सभी समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
 


अन्य पोस्ट