राजनांदगांव

महिलाओं के लिए कई स्पर्धाएं, पुरस्कृत
16-Mar-2021 7:00 PM
 महिलाओं के लिए कई स्पर्धाएं, पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 मार्च।  दिशा संकुल संगठन बोरतलाव (बागरेकसा) की अध्यक्ष गोदावरी निषाद के नेतृत्व में ग्राम रामपुर (खातूटोला) में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेविका जयश्री साहू, विशेष अतिथि पूजा भावेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत राजनांदगांव सदस्य रामक्षत्री चंद्रवंशी, एनआरएलएम डोंगरगढ़ अधिकारी सुनील देवांगन, महिला बाल विकास अधिकारी डोंगरगढ़, सरपंच रेवाराम सिन्हा, सचिव उमेंद वर्मा, ग्राम पटेल थानुराम सर्पा, अध्यक्षता गोदावरी निषाद व कविता निषाद ने की।

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़, मटका दौड़, कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सेनेटरी पैड उत्पादन यूनिट ग्राम पीटेपानी से पैड खरीदकर जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ भावेश सिंह ठाकुर द्वारा उपस्थित 400 महिलाओं को नि:शुल्क वितरण किया गया। भावेश सिंह ठाकुर की इस पहल के लिए महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बोरतलाव क्लस्टर की समस्त महिलाएं, रामपुर की समस्त महिला समूहों एवं रामपुर पंचायत के समस्त प्रतिनिधिगणों का भरपूर योगदान रहा।

सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ (बागरेकसा) की महिलाएं अपने क्षेत्र में सभी बेटियों को विवाह में भेंट स्वरूप सेनेटरी पैड दे रहे हैं और विवाह में शामिल महिलाओं को स्वच्छता लिए जागरूक कर रहे हैं।  समिति की संचालिका कविता निषाद ने बताया कि उनका लक्ष्य स्वच्छ नारी, समृद्ध समाज बनाना है।  समिति ने अपील की है कि सरकार या समाज द्वारा सभी सामुहिक विवाहों की जानकारी समिति को दिया जाए। जिससे समिति की महिलाएं विवाह में उपस्थित होकर बेटियों को पैड उपहार भेंट व आए हुए अन्य महिलाओं को जागरूक कर सके। जिससे स्वच्छ नारी, समृद्ध समाज का सपना पूरा किया जा सके। उपस्थित सदस्य गोदावरी निषाद सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ व गोदावरी महिला समूह की अध्यक्ष, आरती उइके, ज्ञानबाई, पांचोंबाई, लक्ष्मी निषाद, दशोबाई उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट