राजनांदगांव

चिल्हाटी में महिलाओं का सम्मान
14-Mar-2021 6:49 PM
   चिल्हाटी में महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबागढ़ चौकी, 14 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी में वनांचल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला शक्तियों का सम्मान किया। साथ ही महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।  समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी दिलीप जुरेशिया, जनपद सदस्य खोमेन्द्री गांवरे, ब्लाक युकाध्यक्ष पार्षद मनीष बसंोड, पार्षद अविनाश कोमरे, राजेन्द्र मंडावी, सरपंच जीतलाल चंद्रवंशी उपस्थित थे।

समारोह में श्री मानिकपुरी ने कहा कि समाज में मातृ शक्तियों का स्थान हर युग व काल में वंदनीय रहा है। बिना महिलाओं के किसी भी समाज, प्रदेश व राष्ट्र के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

 सदियों से महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त है। कार्यक्रम में मुकेश सिन्हा, शंकर निषाद, हरि अंबादे, दिलीप जुरेशिया, लोकदीप बोरकर, पिन्टू साहू, ओमेश दुबे, मोंटी खंडेलवाल, छोटेलाल कटेंगा, बस्तर सलामे सहित बड़ी संख्या में चिल्हाटी क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट