राजनांदगांव
मातृशक्ति की बात करना भाजपा की नौटंकी - कुसुम
22-Feb-2021 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 22 फरवरी। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कुसुम दुबे ने भाजपा की मातृशक्ति स्वाभिमान धरना-प्रदर्शन पर पलटवार करते कहा कि जिस मंच पर भाजपा के पुरूष नेता महिलाओं को पीछे बिठाए, उस मंच से मातृशक्ति की बात करना मुद्दाविहीन, भाजपा की नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है, क्योंकि पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य के लिए छग राज्य महिला आयोग का सम्मान कांग्रेस की ही उपलब्धि है। श्रीमती दुबे ने भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को अवगत कराया कि गर्भाशय कांड, झलियामारी कांड, भाजपा पदाधिकारी की मानव तस्करी में संलिप्तता, यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी भी घृणित अपराध के आरोपी है, वो किस आधार पर नारी स्वभिमान की बात करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे