राजनांदगांव

देवांगन का जोशीला स्वागत
21-Feb-2021 2:22 PM
देवांगन का जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का रविवार को राजनांदगांव शहर में कांग्रेसियों ने जोशीला स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्री देवांगन का स्वागत करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और देवांगन के समर्थन में नारे लगाए।

स्थानीय नए बस स्टैंड के समीप शहर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में श्री देवांगन का फूलों से स्वागत किया गया। पिछले एक माह के भीतर देवांगन का यह दूसरा प्रवास है। मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले देवांगन कार्यकर्ताओं के स्वागत से काफी अभिभूत हुए।
 
राजनीतिक रूप से श्री देवांगन काफी पावरफुल माने जाते हैं। लिहाजा उनका स्वागत करने होड़ मची रही। इस दौरान निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शकील रिजवी, राजिक सोलंकी, कादिर सोलंकी, नरेश यादव, नागेश यादव, पिंकू खान, नरेश शर्मा, चेतन भानुशाली, अब्बास खान समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट