राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने निकाली किसान सम्मान पदयात्रा
20-Feb-2021 4:33 PM
कांग्रेसियों ने निकाली किसान सम्मान पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
प्रदेश कांग्रेस  के आदेश पर शनिवार को कांग्रेसियों ने जयस्तंभ चौक से किसान सम्मान पदयात्रा निकाली। 
केंद्र के तीन कानून का विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने किसान सम्मान पदयात्रा निकालकर कन्हारपुरी में सभा का आयोजन किया। उक्त पदयात्रा शहर के जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर मानव मंदिर चौक होते हुए आजाद चौक, भारत माता चौक, गंज लाईन, लखोली चौक होते हुए कन्हारपुरी पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में अरूण सिसोदिया, महापौर हेमा देशमुख, ऑफताब आलम, कुलबीर सिंह छाबड़ा, हफीज खान, कादिर सोलंकी, विनय झा, मनीष साहू, महेश साहू, शरद पटेल, गणेश पवार, अमित चंद्रवंशी, अमीन हुद्दा, आसिफ अली, शकील रिजवी, मनीष गौतम, चेतन भानुशाली, बसंत बहेकर, अशोक फडनवीस, हिमानी वासनिक, राजिक सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट