राजनांदगांव
फूडपाईजिनिंग से मवेशी की मौत
20-Feb-2021 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई पंडरिया, 20 फरवरी। नगर के बस स्टैंड से मां गंगई पहुंच मार्ग में गत् दिनों एक लावारिसमवेशी की स्थिति चिंताजनक थी। उपचार के बावजूद उक्त मवेशी की आज सुबह उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गत् दिनों बस स्टैंड से मां गंगई पहुंच मार्ग में एक मवेशी को कुछ लोगों ने तड़पते देखकर उसके सहयोग के लिए नगर पंचायत गंडई के ठेका कर्मचारी नवीन नामदेव, अजय नामदेव और पत्रकारों के साथ पशु चिकित्सालय के ओमकार नामदेव ने तत्काल उपचार किया। पशु चिकित्सक डॉ. संदीप इंदुलकर ने बताया कि मवेशी फूड पाईजिनिंग का शिकार हो गया है। जिसके चलते मवेशी दस्त और अपच से परेशान है। इलाज किया गया, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे