राजनांदगांव

पं. उपाध्याय के बताए मार्गों चलने का लिया संकल्प
15-Feb-2021 7:30 PM
 पं. उपाध्याय के बताए मार्गों चलने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबागढ चौकी, 15 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयालल उपाध्याय का स्मरण कर उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पंडितजी के जीवन संघर्ष तथा राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए दिए गए उनके योगदान तथा समाजसेवी कार्यों की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

भाजपा मंडल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर के वार्ड 10 स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. उपाध्याय के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप वर्मा, कमलेश सारस्वत ने पं. उपाध्याय के एकात्मवाद के सिद्धांत व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा नेता जिला मंत्री राजेश सिंघी, अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, पवन गुप्ता, राजकिशोर खंडेलवाल, भारत भूषण ठाकुर, मोहन जैन, धर्मेन्द्र साहू, किशोर यादव, काशी निषाद, मदन साहू, देवनारायण कुंभकार, महरू कुंभकार आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट