राजनांदगांव

कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में विकास कार्य शून्य- यदु
06-Jan-2021 3:54 PM
कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में विकास कार्य शून्य- यदु

राजनांदगांव, 6 जनवरी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि राजनांदगांव सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ते ही जा रहा है। गांव से लेकर शहरों तक गली, चौक, मोहल्लों में अवैध शराब आसानी से मिल रही है। 

श्री यदु ने कहा कि शहर के वार्डों में हर गली, चौक-चौराहों पर अवैध शराब की बिक्री के साथ जगह-जगह चखना सेंटर खुलने से शहरवासी भी अब सुरक्षित नहीं है। महिलाओं का शाम 6 बजे के बाद घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आज निगम में जो भी बड़ा काम विकास हो रहा है वह केंद्र सरकार व पूर्व भाजपा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पुराना काम है, जो आज शहर में दिख रहा है।

लेकिन निगम में सत्ता में कांग्रेस का एक साल व कांग्रेस की प्रदेश में दो साल के कार्यकाल में शहर में विकास कार्य शून्य है।

उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी अब राजनांदगांव शहर सहित पूरे प्रदेश में लोगों को मालूम हो गया है चुनाव में बड़े-बड़े मुद्दे विकास की बात करने वाले कांग्रेस सरकार 5 साल पूर्ण होने से पहले प्रदेश व शहरवासियों को अंगूठा दिखा रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट