राजनांदगांव

जुआ खेलते 7 पकड़ाए
26-Nov-2026 7:53 PM
जुआ खेलते 7 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर।
शासकीय कुंआ के पास 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने वाले आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम और 52 पत्ती ताश जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत 24 नवंबर की रात्रि पुलिस मुखबीर की सूचना पर स्टेशनपारा बुद्ध गली शासकीय कुंआ के पास जुआ खेल रहे 7 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 31050 रुपए व 52 पत्ती ताश को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध  धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) अपराध कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई एवं आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत डोंगरे,  चैतन्य राव उर्फ  व्यंक्टेश, मनीष गढ़े, प्रशांत बघेल, विशाल बागड़े ,  उमेश साहू एवं सोमेस  चेचाने शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट