राजनांदगांव
13 को परिचय सम्मेलन
26-Nov-2026 7:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 26 नवंबर। गौरवपथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में आगामी 13 दिसंबर को कोसरिया यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन, संभागीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मान समारोह आयोजित है। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने शहर के वार्डों, सर्किल, जिला औरसंभागीय स्तर में बैठकें जारी है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात् की जाएगी। आयोजन में शादी योग्य यादव युवक-युवती, अधिक उम्र के युवक-युवती, तलाकशुदा, विधवा, विधुर, परित्यकता, यादव युवक-युवती अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे