राजनांदगांव

जुआ खेलते 3 पकड़ाए
10-Nov-2026 3:51 PM
जुआ खेलते 3 पकड़ाए

राजनांदगांव, 10 नवंबर। डैम के पास जुआ खेलने वाले 3 जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने 52 पत्ती ताश, नगदी रकम, बोरी फट्टी, मोबाइल जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बोरतलाव थानांतर्गत 7 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि पनियाजोब डैम के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा  रुपए- पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।  सूचना पर  रेड कार्रवाई किया गया।   मौके पर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर  पकड़ा गया। जिससे नाम-पता पूछने पर नाम मनीष वर्मा, भुनेश्वर  मंडावी, सुनील कुमार यादव सभी निवासी ठाकुरटोला थाना बोरतलाव का रहने वाला बताया ।


अन्य पोस्ट