राजनांदगांव

युगांतर में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर लैब उद्घाटित
07-Nov-2026 9:16 PM
युगांतर में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर लैब उद्घाटित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 नवंबर।
युगांतर पब्लिक स्कूल में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भव्य कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन कलेक्टर जितेन्द्र यादव व जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी के कर कमलों द्वारा हुआ। प्राचार्य मधुसूदन नायर, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिय़ा, सेक्रेटरी विनय डड्ढा,  निदेशक डॉ. मोहन पारख, पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी सहित कम्प्यूटर विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर जितेंद्र यादव द्वारा रिबन काटकर कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। उन्होंने रिमोट द्वारा अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब विधिवत शुरूआत भी की। उन्होंने कहा कि यह लैब इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसका उपयोग विद्यार्थीगण कुशलता के साथ आईआईटी मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए कर सकेंगे। उन्होंने रोबोटिक्स के क्षेत्र में इस लैब का प्रयोग करने की भी सलाह दी। विद्यार्थी अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब के उद्घाटन से शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण काफी आल्हादित हैं। विद्यालय की इस आधुनिक लैब में विद्यार्थियों को कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी तथा उभरती हुई आधुनिक तकनीकों  से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रबंधन ने अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब का निर्माण करके एक नए अध्याय की शुरुआत की, जो न केवल विद्यार्थियों की तकनीकी गतिविधियों को समृद्ध करेगा, बल्कि यह उनकी अकेडमिक्स उत्कृष्टता को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। संस्था सदैव अपने विद्यार्थियों को समग्र विकास के अवसर प्रदान करने प्रतिबद्ध रही है। इस नए कम्प्यूटर लैब के निर्माण से संस्था न केवल राजनांदगांव, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक नए प्रतिमान को स्थापित करेगी। संस्था निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, जहां प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा को निखारने के अनगिनत अवसर प्राप्त होते हैं। संस्था की यह पहल नि:संदेह शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय का सूत्रपात करेगी।


अन्य पोस्ट