राजनांदगांव

सडक़ हादसे में मौत
30-Oct-2026 7:04 PM
सडक़ हादसे में मौत

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 30 अक्टूबर। बीती रात को एक सडक़ हादसे में दुर्ग के एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं हादसे में दो युवकों को मामूली चोट पहुंची है। लालबाग पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय मोक्ष सोनी अपने दोस्तों से मुलाकात करने के लिए बीती रात को राजनांदगांव आया था। दोस्तों के साथ वह रात्रि भोजन के लिए पेंड्री की ओर स्थित एक होटल में गया था। रात लगभग 11 बजे वह अपने  साथियों के संग दो मोटर साइकिल में राजनांदगांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने मोक्ष सोनी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि ट्रक सीधे युवक को कुचलते हुए आगे निकल गया। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो साथियों को हल्की चोट पहुंची है। हादसे की खबर मिलते ही लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी  पुलिस ने परिजनों को दे दी है। लालबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट