राजनांदगांव

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान
17-Oct-2026 7:00 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान

राजनांदगांव, 17 अक्टूबर। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत जिले में संचालित सडक़ निर्माण एवं संधारण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने अधीक्षण अभियंता पी. मोहन राव सोनी द्वारा 15 अक्टूबर को विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। 

उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना फेज-4 अंतर्गत निर्माणाधीन सडक़ों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। अधीक्षण अभियंता ने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत निर्मित सडक़ों के डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि के तहत किए जा रहे संधारण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संधारण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते निर्धारित अवधि में आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

अधीक्षण अभियंता ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सीसी सडक़ एवं नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग में काली मिट्टी क्षेत्र को ध्यान में रखते निर्माण संबंधी आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 


अन्य पोस्ट