राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डों में मेगा कैम्प लगाने की अंतिम कड़ी में बुधवार को लखोली स्कूल में 12 वार्ड क्रमश: वार्ड नं. 29 से 36 एवं 47, 49, 50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर मधुसूदन यादव ने स्टालो का अवलोकन किया।
उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनके आवेदनों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। सरकार की मंशा कि सरकार आपके द्वार के तहत वार्डों में शिविर लगाकर नागरिको ंके बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करना तथा उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनओं की जानकारी देकर लाभ देना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का छंटनी कर प्राथमिकता तय कर यथा संभव समाधान कर आवेदक को अवगत कराया जाए।
महापौर श्री यादव व नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम समेत डीलेश्वर साहू, शैकी बग्गा, चंद्रशेखर लश्करे, रीना सिन्हा, गिरजा निर्मलकर, संतोष साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव, संतोष निर्मलकर, हिंछाराम साहू, विजय सिन्हा ने भी वार्डवासियों का आवेदन लेकर उन्हें शासन की योजना का लाभ लेने अपील की। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।