राजनांदगांव

31 तक मतदान केन्द्रों में नाम जोडऩे व विलोपित करने अभियान
14-Oct-2026 8:30 PM
 31 तक मतदान केन्द्रों में नाम जोडऩे व विलोपित करने अभियान

राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित करने 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों की जॉच के अलावा नागरिकों के नाम जोडऩे, नाम विलोपित करने तथा संशोधन करने का कार्य नियमानुसार मतदान केन्द्रों में की जा रही है। मतदाता सूची में नाम जोड़ाने, संशोधित कराने एवं विलोपित कराने महापौर  मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपील की है।

महापौर ने कहा कि 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान के दौरान मतदान केन्द्रों में प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बुथ लेबल अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, संशोधित कराने एवं नाम विलोपित कराने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही वे युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराये, ताकि वे विभिन्न चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम की जॉच अवश्य करे, मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने या नाम पता व अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर प्रक्रिया अनुसार आवेदन प्रस्तुत करें।

महापौर श्री यादव ने नागरिकों से अपील करते कहा है कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सहभागिता निभाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करे। इसी प्रकार उन्होंने पार्षदों से भी अपील की है कि अपने अपने वार्ड के पात्र मतदाताओं का नाम जोडऩे विलोपित करने तथा संशोधन करने का कार्य निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर लेवे।


अन्य पोस्ट